Sport : IND vs AFG T20I: भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज की तारीखों की हुई पुष्टि, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले #INA

IND vs AFG T20I: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ खेली जाने वाली 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज की तारीखों की पुष्टि कर दी है. सोमवार, 10 अगस्त को जारी एक बयान में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि ये सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे. ACB ने यह भी साफ किया कि बीसीसीआई ने भी इन तारीखों पर अपनी सहमति दे दी है.

भारत का अफगानिस्तान दौरा 13 सितंबर से होगा शुरू

क्रिकबज के पास उपलब्ध पत्र के अनुसार, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने अपने बिजनेस पार्टनर्स को लिखा है कि अफगानिस्तान का भारत दौरा 2026, 13 सितंबर से 17 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा. उन्होंने पुष्टि की है कि इन तारीखों के लिए बीसीसीआई ने ग्रीन सिग्नल दे दिया है और इन मैचों के लिए वेन्यू भी तय कर लिए गए हैं. आपको बता दें कि इससे पहले जून में भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर में खेला गया था. इसके बाद टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज भी खेली थी. अब 2 महीने बाद अफगानिस्तान की टीम 3 टी20I सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी

अफगानिस्तान बोर्ड ने BCCI को लिखा लेटर

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगे कहा कि अभी अधिकारियों की तरफ से इस सीरीज की आधिकारिक ऐलान होना बाकी है, लेकिन ACB ने BCCI को तारीखों और स्टेडियम की पक्की जानकारी देने के लिए यह चिट्ठी भेज रहा है. इसके साथ ही, मैचों के टेलीकास्ट और मीडिया राइट्स वाली कंपनियां को तैयारियां शुरू करने के लिए कह दिया गया है, लेकिन ACB और BCCI की तरफ से इसका सार्वजनिक रूप से आधिकारिक एलान होना अभी बाकी है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी होने के कारण बीसीसीआई के सामने एक मैच को इस दिन शिफ्ट करने का भी विकल्प रखा है, जिसपर अभी आखिरी फैसला होना बाकी है. इस सीरीज के शेड्यूल की जानकारी आने के बाद इस बात की संभावना बढ़ गई है कि भारत का संभावित बांग्लादेश दौरा, जो सितंबर के शुरुआत में होना था, वह रद्द हो सकता है. 

भारत का बांग्लादेश दौरा हो सकता है रद्द

बांग्लादेश के लिए यह एक बड़ा झटका होगा, क्योंकि अफगानिस्तान टी20I सीरीज तय होने से टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा अब लगभग नामुमकिन लग रहा है. दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड 1 से 13 सितंबर के दौरान 6 मैचों का आयोजन कराना चाहता था, लेकिन अफगानिस्तान टी20I सीरीज का एक मैच इसी समय के बीच पड़ रहा है. अब मैचों में सिर्फ तीन हफ्ते का समय बचा है, इसलिए जब तक सरकार की तरफ से कोई बड़ा फैसला न आ जाए, तब तक इस दौरे को रद्द ही माना जा सकता है.

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20: 13 सितंबर
दूसरा टी20: 15 सितंबर
तीसरा टी20: 17 सितंबर

यह भी पढ़ें:  साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर के भाई की हुई नेशनल टीम में एंट्री, मिल सकता है डेब्यू का मौका

IND vs AFG T20I: भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज की तारीखों की हुई पुष्टि, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button