MP में 72 घंटे से बारिश जारी:भोपाल में तीसरे दिन भी स्कूल बंद; मेघालय में फुटबॉल खेलते समय बिजली गिरने से 2 की मौत- INA NEWS

मध्यप्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी भारी बारिश जारी रही। भोपाल में तेज बारिश के चलते बुधवार को भी सभी स्कूल बंद रहेंगे। देश के मध्य हिस्से में इस समय एक लो-प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ सक्रिय है। मेघालय में फुटबॉल खेलते समय बिजली गिरने से मंगलवार को 2 लोगों की मौत हो गई। घटना वेस्ट खासी हिल्स जिले के मावस्नापविर गांव की है। हादसे में 8 लोग घायल हो गए। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास बना लो-प्रेशर एरिया बारिश करा रहा है। इसके असर से मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं। IMD ने 11-12 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। बिजली गिरने से मंगलवार को बिहार के बांका में 3 महिलाओं समेत 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 2 बच्चे समेत 8 झुलस गए। वहीं, नवादा में बिजली गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |