खबर शहर , Agra News: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला पूर्व प्रधान का शव – INA

फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव नीचाखेड़ा में मंगलवार सुबह पूर्व प्रधान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे पर लटका मिला। शव देखते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।


परिजन के अनुसार, गांव नीचाखेड़ा निवासी पूर्व प्रधान केशव सिंह (65) सोमवार शाम खाना खाने के बाद घर पर सो गए थे। मंगलवार सुबह परिजन पशुओं को चारा डालने के लिए गए। इसी दौरान उन्होंने केशव सिंह का शव घर में फंदे पर लटका देखा। चीख-पुकार सुनकर घर और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजन ने बताया कि रात करीब दो बजे उन्होंने केशव सिंह को सोते हुए देखा था। इसके बाद सुबह उनका शव फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button