Technology, Muse Glimmer: बिना इंटरनेट आपके लैपटॉप पर दौड़ेगा मेटा का नया AI मॉडल! लॉन्च होते ही जुकरबर्ग ने दी बड़ी चेताव — INA

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में अब तक यह माना जाता रहा है कि इसे चलाने के लिए महंगे और विशाल क्लाउड सर्वर की जरूरत होती है। लेकिन मेटा के एक नए एआई मॉडल ने इस धारणा को तोड़ दिया है। हाल ही में मेटा ने अपना नया ओपन-वेट मॉडल म्यूज ग्लिमर (Muse Glimmer) लॉन्च किया है। यह 30 बिलियन पैरामीटर वाला एक ऐसा एडवांस मॉडल है, जो सीधे आपके पर्सनल कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम कर सकता है। 


अगर आपके पास एम4 या एम5 चिप वाला मैक कंप्यूटर या फिर एनवीडिया का आरटीएक्स 5090 ग्राफिक कार्ड है, तो यह 24 से 32 जीबी मेमोरी के अंदर बेहतरीन परफॉर्मेंस दे सकता है। साधारण चैटबॉट से अलग, ग्लिमर किसी भी काम की पूरी प्लानिंग करने, सही टूल्स का इस्तेमाल करने और किसी भी स्टेप में गलती होने पर खुद को सुधारने में भी सक्षम है।

जुकरबर्ग ने क्या दी चेतावनी?


  • इस बड़े लॉन्च के साथ मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने ‘द फ्यूचर इज फॉर एवरीवन’ नाम से एक 14 पन्नों का विस्तृत लेख भी जारी किया। इसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि कुछ गिने-चुने लोगों या कंपनियों के हाथों में एआई की ताकत को समेटना एक बहुत बड़ी भूल हो सकती है। 

  • जुकरबर्ग का स्पष्ट मानना है कि अगर अमेरिका ने ओपन एआई मॉडल्स और ट्रेनिंग डेटा से जुड़े अपने कड़े नियमों में बदलाव नहीं किया, तो चीन के डेवलपर्स इस रेस में बाजी मार ले जाएंगे। चीन की कई कंपनियां पहले ही बेहतरीन ओपन-वेट सिस्टम बाजार में उतार चुकी हैं, जो अमेरिकी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

एआई डिस्टिलेशन’ का खुलकर किया बचाव


  • आजकल टेक जगत में ‘डिस्टिलेशन’ तकनीक पर काफी बहस हो रही है। इस प्रक्रिया में एक बड़े और पावरफुल एआई मॉडल के आउटपुट का इस्तेमाल करके एक छोटा लेकिन तेज मॉडल तैयार किया जाता है। ग्लिमर को भी मेटा के सबसे एडवांस ‘म्यूज स्पार्क 1.2’ मॉडल से डिस्टिल करके ही बनाया गया है। 

  • कुछ विशेषज्ञ इस तकनीक को सही नहीं मानते, लेकिन जुकरबर्ग ने इसका कड़ा बचाव करते हुए कहा है कि सीखने के लिए हर उस चीज का इस्तेमाल करना बिल्कुल सही है जिसे आप ऑब्जर्व कर सकते हैं। उन पर पाबंदी लगाना अमेरिकी टेक लीडरशिप को खतरे में डाल सकता है।

महंगे क्लाउड सर्वर से मिलेगी आजादी


  • ओपन एआई, गूगल और एंथ्रोपिक जैसी दिग्गज कंपनियां जहां अपने मॉडल्स को सीक्रेट और क्लोज्ड रखने पर जोर दे रही हैं, वहीं मेटा ने अपनी ओपन-वेट रणनीति पर वापस लौटने का साहसिक फैसला किया है। आने वाले कुछ हफ्तों में कंपनी अपने सबसे पावरफुल मॉडल ‘म्यूज स्पार्क 1.2’ को भी पब्लिक के लिए रिलीज करने वाली है। 

  • दुनिया भर के व्यवसायों के लिए यह एक बहुत बड़ी राहत की खबर है, क्योंकि अब वे महंगे क्लाउड सिस्टम पर निर्भर रहने के बजाय अपने खुद के हार्डवेयर पर इन पावरफुल एआई मॉडल्स को रन कर सकेंगे। इससे न सिर्फ उनका लाखों का खर्च बचेगा, बल्कि उनके डेटा की सुरक्षा और प्राइवेसी पर भी उनका पूरा कंट्रोल रहेगा।

Source link

Back to top button