Technology, Apple Pay: भारत आ रहा है एपल पे, अक्टूबर में हो सकता है लॉन्च; लेकिन शुरुआत में नहीं मिलेगा UPI का सपोर्ट — INA

लंबे समय से भारत में एपल पे (Apple Pay) के लॉन्च की अटकलें लगाई जा रही थीं, और अब ऐसा लगता है कि यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। टेक इंडस्ट्री की ताजा हलचलों के मुताबिक, टेक दिग्गज एपल (Apple) इस साल अक्टूबर में अपनी बहुप्रतीक्षित पेमेंट सर्विस भारत में पेश कर सकती है। हालांकि, शुरुआत में एपल पे में भारत के सबसे लोकप्रिय और घर-घर में इस्तेमाल होने वाले डिजिटल पेमेंट सिस्टम यानी यूपीआई (UPI) का सपोर्ट शायद देखने को नहीं मिलेगा।