खबर शहर , UP: जमीनों पर 5229 कब्जे, फाइलों में कैद एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स; ये रिपोर्ट देखकर रह जाएंगे हैरान – INA

आगरा में सरकारी, निजी और धार्मिक संपत्तियों पर कब्जों का खेल जारी है। इस साल अब तक 265 शिकायतें आ चुकी हैं। जिले में कुल 5,229 अवैध कब्जों की शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। इसके बावजूद संपत्तियों को मुक्त कराने के लिए गठित एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स केवल फाइलों में कैद होकर रह गई है। तहसील, जिला और मंडल से लेकर राज्यस्तरीय एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की कार्रवाई पूरी तरह से ठप है।