Sport : नाम आया सामने! कौन बनेगा CSK का नया कोच, भारत के इन 2 दिग्गजों में से किसकी लगेगी लॉटरी #INA

CSK New Coach : चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था. इसके बाद उनकी टीम के लंबे समय से कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम के कोचिंग पद से इस्तीफा दे दिया. अब वो इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच बन चुके हैं. स्टीफन फ्लेमिंग के चेन्नई सुपर किंग्स की कोचिंग छोड़ने के बाद भी उनका पद खाली हो गया है. अब CSK में हेड कोच का पद पूरी तरह से खाली है, उनकी जगह पर टीम का हेड कोच कौन बनेगा. इसके बारे में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस जानने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं. 

चेन्नई सुपर किंग्स का नया कोच कौन बनेगा. इसके बारे में फैसला तब किया जाएगा. एमएस धोनी और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ से चर्चा के बाद सीएसके मैनेजमेंट बात करेगा. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के नए कोच का ऐलान किया जाएगा. उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने चेन्नई सुपर के हेड कोच के पद के लिए 2 नाम सजेस्ट किए हैं. 

कौन बनेगा CSK का नया कोच?

आकाश चोपड़ा ने चेन्नई सुपर किंग्स का नया कोच बनने के लिए प्रबल दावेदार रविचंद्रन अश्विन को बताया है. इसके अलावा आकाश ने सीएसके के नए कोच के लिए सुरेश रैना का नाम चुना है. रैना और अश्विन दोनों ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी टीमों को ट्रॉफी दिलाने में अहम योगदान दिया है. इन दोनों को कोच बनाने के बारे में बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने क्या कहा है, आइए जानते हैं. 

अश्विन को लेकर आकाश ने बोली बड़ी बात

आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ‘रविचंद्रन अश्विन के पास टैक्टिकल दिमाग है और वे खेल के बारे में बहुत अच्छी तरह सोचते हैं. तो आपको रविचंद्रन अश्विन से ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है. मुझे नहीं पता कि उन्हें कोचिंग में कितनी दिलचस्पी है. वे एक कोचिंग एकेडमी चलाते हैं. वे टैक्टिकली बहुत शानदार हैं, अगर कोचिंग की काबिलियत को न देखा जाए, तो उनका चेन्नई कनेक्शन भी है’. 

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘उन्हें टीम मैनेज करना भी पसंद है. वो अभी TNPL टीम के मैनेजर हैं. वो क्यों नहीं? वो लंबे समय का इन्वेस्टमेंट हो सकते हैं. जब आप इंडियंस को देखते हैं, तो वो शायद थोड़ी हाई-प्रोफाइल टीम की ओर जाना चाहेंगे. उन्होंने धोनी के साथ बहुत खेला है. वो रुतुराज को बहुत मानते हैं. वो उन्हें बहुत पसंद करते हैं और मुझे लगता है कि दोनों की भावनाएं एक जैसी होंगी. तो रविचंद्रन अश्विन क्यों नहीं?

आकाश ने सुरेश रैना को लेकर बोली बड़ी बात

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘इस बारे में बात हो रही थी कि क्या चिन्ना थाला (सुरेश रैना) बैटिंग कोच बन सकते हैं या उन्हें मेंटर का रोल मिल सकता है. सुरेश रैना क्यों नहीं? अगर आप सोच रहे हैं कि न तो अश्विन और न ही रैना के पास कोचिंग का अनुभव है, तो आशीष नेहरा और जहीर खान के पास भी नहीं था लेकिन उन्होंने भी अच्छा काम किया’.

इसके अलावा आकाश चोपड़ा ने हेमंग बदानी को भी चेन्नई सुपर किंग्स के कोच के तौर पर सजेस्ट किया है. उनके बारे में बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ‘वो चेन्नई से हैं. वो दिल्ली के कोच रह चुके हैं. मुझे लगता है कि दिल्ली अब उन्हें रिलीज कर देगी. दादा (सौरव गांगुली) वहां आएंगे. मुझे लगता है कि हेमंग बदानी वहीं से अलविदा कहेंगे, जब तक कि यह पहले ही न हो गया हो. चेन्नई क्यों नहीं? वह एक देसी व्यक्ति है’.

ये भी पढ़ें : करियर खत्म! क्या इन 3 बल्लेबाजों की टीम इंडिया में फिर कभी हो पाएगी वापसी, 2 ने तो भारत को बनाया वर्ल्ड चैंपियन

नाम आया सामने! कौन बनेगा CSK का नया कोच, भारत के इन 2 दिग्गजों में से किसकी लगेगी लॉटरी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button