यूपी – Bareilly News: कलक्ट्रेट गेट पर आत्मदाह का प्रयास, चार महिलाओं ने खुद पर छिड़का पेट्रोल; जानें पूरा मामला – INA

बरेली के कैंट इलाके में एक प्लॉट पर कथित कब्जे के विरोध में बुधवार सुबह चार महिलाओं ने कलक्ट्रेट गेट पर आत्मदाह का प्रयास किया। महिलाओं ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया था। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें बचा लिया।

मानपुर चिकटिया निवासी गौरव ने आरोप लगाया कि उनके 200 गज के प्लॉट पर पड़ोसी राजवीर करीब दो महीने से कब्जा किए हुए है। प्लॉट पर निर्माण कार्य किए जाने का विरोध करने के लिए मंगलवार सुबह गौरव के परिवार की चार महिलाएं पहुंची थीं। आरोप है कि वहां कैंट थाने के हल्का प्रभारी राकेश दरोगा भी मौजूद थे। महिलाओं ने काम रोकने की बात कही। 

आरोप है कि उनके साथ मारपीट कर उन्हें प्लॉट से भगा दिया गया। गौरव के अनुसार, इस मामले को लेकर कई बार पुलिस अधिकारियों, जिलाधिकारी और सदर उपजिलाधिकारी से शिकायत की गई थी। हालांकि, उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। इसी हताशा में परिवार ने यह कदम उठाया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button