Sport : इंतजार खत्म! श्रीलंका के स्क्वाड का हुआ ऐलान, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से 2 बड़े खिलाड़ी बाहर, 3 नए चेहरों को मिला मौका #INA

Sri Lanka squad : भारत के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट ने अपना स्क्वाड अनाउंस कर दिया है. श्रीलंका क्रिकेट टीम से पथुम निसांका और कुसल मेंडिल बाहर हो गए हैं. इस टीम की कप्तानी धनंजय डी सिल्वा को मिली है, जो शुभमन गिल की सेना के साथ 15 अगस्त से लेकर 27 अगस्त तक दो-दो हाथ करते हुए नजर आएंगे. इसके साथ ही कामिंदु मेंडिस को टीम का उपकप्तान बनाया गया है.
इसके साथ ही आखिरकार भारतीय क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म हो गया है. भारत के लोग श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए श्रीलंका के स्क्वाड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लेकिन क्रिकेट क्रिकेट बोर्ड की ओर से अपने खिलाड़ियों की चोट और फिटनेस क्लियरेंस नहीं मिल पाने के चलते टीम के ऐलान में काफी देरी हुई. अब जाकर श्रीलंका का स्क्वाड सामने आया है.
Sri Lanka have unveiled squad for the first home Test against India in Galle 📝#WTC27https://t.co/IqRQEOQinO
— ICC (@ICC) August 12, 2026
निरोशन डिकवेला की स्क्वाड में हुई वापसी
आपको बता दें कि, निरोशन डिकवेला टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं, उन्होंने आखिरी बार 2023 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ श्रीलंका के लिए टेस्ट मैच खेला था. बैटर पसिंदू सोरियाबंदारा को भी टीम में शामिल किया गया है और घरेलू सर्किट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वह टेस्ट डेब्यू की दौड़ में शामिल हो सकते हैं.
इसमें एक और युवा खिलाड़ी दाएं हाथ के ऑफ-स्पिनर केशर नुवांथा हैं, जो घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड बनाने के बाद टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं. बाएं हाथ के पेसर दिलशान मदुशंका को भी टीम में वापस बुलाया गया है, जिन्होंने 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना एकमात्र टेस्ट मैच खेला था. उनकी वापसी से श्रीलंका के पेस अटैक में और तेज़ी और वैरायटी आएगी.
Sri Lanka name their squad for the first Test against India 🇱🇰#SLvsIND pic.twitter.com/6xtyTo4fV6
— Cricinfo (@cricinfo) August 12, 2026
टीम में इन 3 नए चेहरों को मिला मौका
टीम में सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला और रमेश मेंडिस को मौका मिला है, जो वॉर्म-अप मैच में खेलते हुए नजर आए थे. सोनल दिनुशा ने वॉर्म-अप मैच मे भारत के खिलाफ कप्तानी की थी. वहीं रमेश मेंडिस ने अपनी शानदार स्पिन बॉलिंग से सभी का ध्यान खीचा था.
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वाड
धनंजय दे सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदाना, निशान मदुश्का, कामिंदू मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांदीमल, पसिंदू सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशर नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, दिलशान मदुश्का.
🚨BREAKING
Sri Lanka squad for the Galle Test:
Dhananjaya de Silva (c), Lahiru Udara, Nishan Madushka, Kamindu Mendis (vc), Dinesh Chandimal, Pasindu Sooriyabandara, Sonal Dinusha, Niroshan Dickwella (wk), Ramesh Mendis, Prabath Jayasuriya, Keshara Nuwantha, Milan Rathnayake,…
— RevSportz Global (@RevSportzGlobal) August 12, 2026
ये 2 अनुभवी खिलाड़ी स्क्वाड से हुए बाहर
श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्क्वाड में 54 टेस्ट खेल चुके निरोशन डिकवेला की वापसी हुई है. इस अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला साल 2023 में खेला था. उन्होंने टीम में विकेटकीपर कुसल मेंडिस को रिप्लेस किया है. इसके साथ ही टीम में असिथा फर्नांडो को शामिल किया गया है, जो श्रीलंका क्रिकेट टीम के पेस-बॉलिंग अटैक को लीड करेंगी, जिसमें लाहिरू कुमारा और विश्व फर्नांडो को भी शामिल किया गया है.
Sri Lanka Cricket has announced squad for the first test in Galle: Dhananjaya de Silva (c), Lahiru Udara, Nishan Madushka, Kamindu Mendis (vc), Dinesh Chandimal, Pasindu Sooriyabandara, Sonal Dinusha, Niroshan Dickwella (wk), Ramesh Mendis, Prabath Jayasuriya, Keshara Nuwantha,…
— Debasis Sen (@debasissen) August 12, 2026
इस टीम की कप्तानी धनंजय डी सिल्वा को मिली है. उनके साथ बैटिंग लाइन-अप में कामिंडू मेंडिस, दिनेश चांदीमल और लाहिरू उदारा शामिल होंगे. वहीं पथुम निसांका की जगह पर टीम में निशान मदुश्का को टॉप-ऑर्डर बैटर के तौर पर शामिल किया गया है. इस बार श्रीलंका के स्क्वाड का ऐलान होने में इस लिए देरी हुई क्योंकि बोर्ड और चयनकर्ता मेंडिस और निसांका के फिटनेस पर अपडेट आने का इंतजार कर रहा था.
ये भी पढ़ें : जगह एक दावेदार दो! श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 में किसको मिलेगा चांस, सरफराज या ध्रुव कौन खेलेगा मैच?
इंतजार खत्म! श्रीलंका के स्क्वाड का हुआ ऐलान, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से 2 बड़े खिलाड़ी बाहर, 3 नए चेहरों को मिला मौका
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,