Sport : अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में इन 3 खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी? चोट के बाद करेंगे धमाकेदार कमबैक #INA

India vs Afghanistan T20I Series : भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ सितंबर महीने में 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सभी मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीरीज के शेड्यूल की बीसीसीआई ने आधिकारिक घोषणा भी कर दी है. इस सीरीज में भारत की कप्तानी करते हुए एक बार फिर से श्रेयस अय्यर नजर आ सकते हैं. इसके साथ इस सीरीज के लिए इंडियन क्रिकेट टीम में ऐसे 3 स्टार खिलाड़ियों की वापसी होगी, जो टीम इंडिया की अहम कड़ी माने जाते हैं. 

टीम इंडिया में इन खिलाड़ियों की होगी वापसी

इन खिलाड़ियों को देखने के लिए भारतीय क्रिकेट फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं. इन खिलाड़ियों में सबसे पहले नाम हार्दिक पांड्या का है. उनके बाद इस लिस्ट में दूसरा नाम हर्षित राणा का है. वहीं तीसरा नाम एक और पेस ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी का है. ये तीन खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम से चोट के चलते बाहर है. अब अफगानिस्तान के खिलाफ इन खिलाड़ियों के पास वापसी करने का मौका होगा. 

1 – हार्दिक पांड्या 

इंडियन क्रिकेट टीम में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वापसी हो सकती है. उनकी टीम में काफी ज्यादा जरूरत है, क्योंकि वो टीम में बॉलिंग के साथ-साथ बल्लेबाजी का विकल्प भी देते हैं. हार्दिक को आईपीएल 2026 के दौरान चोट लगी थी. तब से वो एक्शन से बाहर है.  उन्हें बाईं जांघ की चोट (लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन) लगी थी. इसके बाद और उसके बाद फिटनेस हासिल करने के दौरान दाहिने पैर की पिंडली (काफ) व शिन में हल्के दर्द की समस्या हुई थी. 

2 – हर्षित राणा 

इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ इस सीरीज में वापसी कर सकते हैं. हर्षित को जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी. उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. उसके बाद से वो अब अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं. वो अफगानिस्तान सीरीज में फिट होकर वापसी कर सकते हैं. उनके आने से टीम इंडिया का बॉलिंग लाइन-अप मजबूत होगा.

3 – नीतीश कुमार रेड्डी 

भारतीय क्रिकेट टीम में पेस ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी हो सकती है. नीतीश को जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बाएं पैर के क्वाड्रिसेप्स  में चोट लगी थी. इसके बाद वो वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे. अब वो इस चोट से उभरकर अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वापसी कर सकते हैं.

भारत-अफगानिस्तान टी-20 सीरीज का शेड्यूल

मैचतारीखमुकाबलावेन्यूसमय (IST)
पहला T20I13 सितंबर 2026भारत vs अफगानिस्तानअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्लीTBD
दूसरा T20I15 सितंबर 2026भारत vs अफगानिस्तान अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्लीTBD
तीसरा T20I17 सितंबर 2026भारत  vs अफगानिस्तानअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्लीTBD

ये भी पढ़ें : 38 वर्षीय खिलाड़ी का भारत-श्रीलंका सीरीज में होगा अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, गेंद और बल्ले से नहीं बल्कि ऐसे देंगे जवाब

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में इन 3 खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी? चोट के बाद करेंगे धमाकेदार कमबैक





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button