Sport : 'शुभमन गिल को गॉल टेस्ट में आउट…,' श्रीलंका के दिग्गज चामिंडा वास ने भारतीय कप्तान को लेकर कह दी बड़ी बात #INA

Shubman Gill: शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस वक्त 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. शुभमन गिल पहली बार श्रीलंका की धरती पर टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे. इतना ही नहीं, गिल ने अब तक श्रीलंका के खिलाफ कोई टेस्ट मैच भी नहीं खेला है. ऐसे में यह सीरीज युवा कप्तान शुभमन गिल के लिए बतौर कप्तान और बल्लेबाज, दोनों रूपों में बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाली है. इसी बीच श्रीलंका के पूर्व दिग्गज चामिंडा वास ने गिल को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा है कि गिल इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं.
चामिंडा वास ने शुभमन गिल को बताया भारत का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
श्रीलंकाई पूर्व दिग्गज चामिंडा वास ने शुभमन गिल को पिछले कुछ सालों में भारत के सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बताया है. उन्होंने कहा कि गिल के पास बेहतरीन मानसिकता है, जिससे वो एक बड़ी पारी खेल सकते हैं. चामिंडा वास ने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि शुभमन गिल मुख्य खिलाड़ी साबित होंगे, खासकर गाले में होने वाले पहले टेस्ट मैच में। उनके पास बेहतरीन मानसिकता है. एक बार जब वह लय में आ जाते हैं, तो उन्हें आउट करना बहुत मुश्किल होता है. मैंने उन्हें बल्लेबाजी करते देखा है और वह एक शानदार खिलाड़ी हैं. पिछले कुछ सालों में मैंने भारत में जितने भी खिलाड़ी देखे हैं, वे उनमें सबसे सर्वश्रेष्ठ हैं.”
Chaminda Vaas said “I am sure Shubman Gill will be the key, especially in the first Test in Galle. He has the temperament. Once he gets going, it is very difficult . get him out. I’ve seen him bat & he is a brilliant player. He is the best I have seen in India over the last few… pic.twitter.com/zKWVCtRZI4
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 12, 2026
गॉल टेस्ट में होगी टीम इंडिया की असली परीक्षा
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया 9 साल बाद टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. पिछली बार विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने यहां 304 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार भारतीय बल्लेबाजी की कड़ी परीक्षा होने वाली है. ऐसा इसलिए क्योंकि केएल राहुल और रवींद्र जडेजा को छोड़कर मौजूदा भारतीय टीम के किसी भी बल्लेबाज को श्रीलंका में टेस्ट खेलने का अनुभव नहीं है. गॉल की पिच स्पिनरों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. ऐसे में टीम इंडिया की टेंशन और भी बढ़ गई है क्योंकि पिछले कुछ सालों में भारतीय बल्लेबाजी स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष करती नजर आई है. श्रीलंका के प्रभात जयसूर्या और केशर नुवांथा जैसे स्पिनर्स गॉल की पिच पर भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी परेशानी बन सकते हैं. बता दें कि श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी स्क्वाड का ऐलान किया है. हालांकि टीम इंडिया ने दोनों टेस्ट मैच के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान किया था.
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान.
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट लिए श्रीलंका का स्क्वाड
धनंजय दे सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदाना, निशान मदुश्का, कामिंदू मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांदीमल, पसिंदू सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशर नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, दिलशान मदुश्का.
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या की एक फोटो ने मचाई खलबली, क्या IPL 2027 में DC के लिए खेलेंगे MI के कप्तान?
'शुभमन गिल को गॉल टेस्ट में आउट…,' श्रीलंका के दिग्गज चामिंडा वास ने भारतीय कप्तान को लेकर कह दी बड़ी बात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,