दिल्ली – स्वतंत्रता दिवस पर भीगेगी दिल्ली: आज से छह दिन छाए रहेंगे बादल, 15 अगस्त पर बारिश के आसार; पढ़ें पूर्वानुमान – #INA

अगस्त के शुरुआती 11 दिनों में अच्छी बारिश के बाद अब अगले छह दिनों तक मौसम सुहावना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 18 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और अलग-अलग समय पर हल्की बारिश हो सकती है। 13 अगस्त को सुबह से शाम के बीच एक-दो बार हल्की बारिश के आसार हैं। 14 अगस्त को सुबह से दोपहर और फिर दोपहर से शाम के बीच कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 



Credit By Amar Ujala

Back to top button