Sport : 'गेंद बल्ले पर लगी मैं मैदान से बाहर जाने वाला था, लेकिन अंपायर ने बचाया…', स्टीव स्मिथ के Not Out पर खड़ा हुआ विवाद #INA

Steve Smith Not Out Controversy: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 13 अगस्त से हो गया है. पहले ही दिन एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 198 रनों पर ही सिमट गई. कंगारू टीम के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टीम के लिए लड़ाई लड़ी और 71 रन बनाए, लेकिन स्टीव स्मिथ को नॉटआउट दिए जाने पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया. दरअसल, उनके बल्ले का किनारा लेकर गेंद गई थी, लेकिन थर्ड अंपायर ने भी उन्हें नॉटआउट करार दिया. वहीं दिन का खेल खत्म होने के बाद स्टीव स्मिथ ने भी माना कि गेंद बल्ले पर लगी थी और वह मैदान से बाहर जाने वाले थे.

स्टीव स्मिथ को फील्ड अंपायर ने दिया ‘नॉट आउट’

स्टीव स्मिथ जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तब गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर या फील्डर के पास गई. फील्ड अंपायर ने स्टीव को नॉट आउट करार दिया, जिसके बाद बांग्लादेश ने DRS लिया, लेकिन तकनीकी खराबी या किसी अन्य वजह से DRS में भी गेंद का बल्ले से संपर्क साफ दिखाई नहीं दिया और फील्ड अंपायर का ‘नॉट आउट’ का फैसला बरकरार रहा. इस तरह स्टीव स्मिथ आउट होने से बच गए. 

स्टीव स्मिथ ने कबूला की कि बल्ले के किनारे लगी थी गेंद

इसके बाद, स्टीव स्मिथ ने दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्होंने पूरी ईमानदारी दिखाते हुए इस बात का खुलासा किया और माना कि मैच के दौरान गेंद उनके बल्ले का किनारा (एज) लेकर गई थी. पत्रकार ने जब उनसे पूछा, “क्या गेंद बल्ले से छुई थी?”, तो स्मिथ ने स्वीकार किया, “हां, मुझे ऐसा ही लगता है.” स्टीव ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं क्योंकि उन्हें बल्ले पर गेंद का संपर्क महसूस हुआ था और वह क्रीज छोड़कर वापस जाने ही वाले थे. हालांकि, DRS के फैसले ने आज उनके पक्ष में काम किया और उन्हें बचा लिया, जिसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि आम तौर पर क्रिकेट में यह टेक्नोलॉजी काफी अच्छी साबित होती है. 

क्यों खड़ा हुआ विवाद ?

क्रिकेट जगत में स्टीव स्मिथ के इस बयान के बाद बहस छिड़ गई है. सभी का कहना है कि अगर बल्लेबाज खुद जानता था कि वह आउट है और क्रीज छोड़ने वाला था, तब DRS और अंपायर इस बड़े मैच में इतनी बड़ी गलती कैसे कर सकते हैं. फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स अब अंपायरिंग के  लेवल और DRS की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं. थर्ड अंपायर की काफी आलोचना हो रही है.  

'गेंद बल्ले पर लगी मैं मैदान से बाहर जाने वाला था, लेकिन अंपायर ने बचाया…', स्टीव स्मिथ के Not Out पर खड़ा हुआ विवाद





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button