Sports- Asian Games: एथलेटिक्स टीम में 72 खिलाड़ियों में 38 बेटियां; CWG पदक विजेता यशवीर-सेल्वाप्रभु को नहीं मिली जगह -#INA

जापान के आयची और नगोया में 19 सितंबर से शुरू हो रहे एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट्स से काफी उम्मीदें हैं। हाल ही में हुए ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय दल एशियाड में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेगा। हांगझोउ एशियाई खेलों में भारत के पदकों के शतकीय प्रदर्शन (106 पदक) में सबसे बड़ा 29 पदकों का योगदान एथलेटिक्स का था।




तब एथलेटिक्स में भारत को छह स्वर्ण, 14 रजत और नौ कांस्य समेत 29 पदक मिले थे। भारत ने पिछले एशियाड में कुल 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य समेत कुल 107 पदक जीते थे और पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा था। इस बार भी एथलेटिक्स में पिछले प्रदर्शन को और बेहतर करने की उम्मीद की जा रही है। इस बार पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने एशियाड के लिए पुरुषों के मुकाबले महिला एथलीटों पर ज्यादा भरोसा जताया है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button