Sport : कोच, चीफ सिलेक्टर या कुछ और… जानिए BCCI वीवीएस लक्ष्मण को सौंपने वाली है कौन सी अहम जिम्मेदरी? #INA

VVS Laxman : भारत के पूर्व बल्लेबाज और BCCI के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के मौजूदा हेड VVS लक्ष्मण को भारतीय क्रिकेट में एक बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. यह बात तब सामने आई है जब BCCI सितंबर में अहम पदों पर फेरबदल की तैयारी कर रहा है. सीनियर सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन के तौर पर अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर में खत्म होने वाला है और नेशनल टीम के कोचिंग सेटअप की भी समीक्षा चल रही है, ऐसे में बोर्ड कुछ बड़े बदलाव कर सकता है. इस बीच रिपोर्ट्स के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड अहम जिम्मेदारी देने के बारे में विचार कर रहा है.

वीवीएस लक्ष्मण को BCCI सौंप सकता है अहम जिम्मेदारी

बीसीसीआई पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण को अहम जिम्मेदारी सौंपने वाली है. सीनियर सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन के तौर पर अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर में खत्म होने वाला है और नेशनल टीम के कोचिंग सेटअप की भी समीक्षा हो रही है, ऐसे में बोर्ड कुछ बड़े बदलाव कर सकता है. सूत्रों की मानें, तो लक्ष्मण को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की ज़िम्मेदारी दी जा सकती है. इस बीच ये खबर भी सामने आ रही है कि बीसीसीआई अगरकर का कार्यकाल जून 2027 तक बढ़ा सकता है.

बढ़ जाएगा काम का दायरा

बीसीसीआई अगर ये कदम उठाती है, तो बेंगलुरु में ‘सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस’ में लक्ष्मण की मौजूदा ज़िम्मेदारियों का दायरा काफी बढ़ जाएगा, जहां वह खिलाड़ियों के विकास और हाई-परफॉर्मेंस प्रोग्राम की देखरेख कर रहे हैं. हालांकि, इस बारे में अब तक बीसीसीआई ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

लक्ष्मण पहले से ही सीनियर टीम के साथ काफी जुड़े रहे हैं और जरूरत पड़ने पर अंतरिम कोच की भूमिका भी निभाते रहे हैं. हाल ही में, उन्होंने युवा भारतीय टीम को जिम्बाब्वे में T20I सीरीज में 3-0 से जीत दिलाई, जबकि इंग्लैंड दौरे के बाद गौतम गंभीर और उनके रेगुलर सपोर्ट स्टाफ को आराम दिया गया था.

‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’ का क्या है?

आइए जान लेते हैं कि डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका निभाने पर वीवीएस लक्ष्मण को क्या-क्या करना होगा. दरअसल, असल जिम्मेदारियां BCCI के अंतिम स्ट्रक्चर पर निर्भर करेंगी, लेकिन ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’ की भूमिका लक्ष्मण को भारत के बड़े क्रिकेट ऑपरेशन्स के केंद्र में ला सकती है.

इस पद में सीनियर टीम, सेलेक्टर्स, कोच, ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ और भारत के प्लेयर पाथवे (खिलाड़ियों को तैयार करने की प्रक्रिया) के अलग-अलग चरणों के बीच तालमेल बिठाना शामिल हो सकता है. इससे टैलेंट की पहचान, खिलाड़ियों के विकास और हाई-परफॉर्मेंस प्लानिंग जैसे क्षेत्रों में ज़्यादा निरंतरता भी आ सकती है. यह उस काम का स्वाभाविक विस्तार होगा जो लक्ष्मण पहले से ही CoE में कर रहे हैं, जहां उन्होंने सीनियर और पाथवे सिस्टम के खिलाड़ियों के साथ काम किया है.

जिम्बाब्वे दौरे पर निभाई थी अंतरिम कोच की भूमिका

पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम के साथ जिम्बाब्वे दौरे पर गए थे और गौतम गंभीर की जगह अंतरिम कोच की जिम्मेदारी निभाई थी. जिम्बाब्वे के साथ खेली गई उस सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की थी और उससे पहले लगातार 2 टी-20 सीरीज में भारत ने क्लीन स्वीप का सामना किया था. बता दें, वीवीएस इससे पहले भी टीम इंडिया के साथ बतौर अंतरिम कोच जुड़ चुके हैं.

ये भी पढ़ें: श्रीलंकाई क्रिकेटर कुसल मेंडिस के बचपन के कोच की मौत, मैदान पर इस बात के लिए हुआ था विवाद, जानिए पूरा मामला

कोच, चीफ सिलेक्टर या कुछ और… जानिए BCCI वीवीएस लक्ष्मण को सौंपने वाली है कौन सी अहम जिम्मेदरी?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button