Sport : IND vs SL : भारत ने पहले दिन के अंत तक श्रीलंका के खिलाफ बनाए 288 रन, देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा करियर का पहला शतक #INA

IND vs SL 1st Test Day 1 : भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज से यानी 15 अगस्त से गाले में खेला जा रहा है. भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे इस टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल का समापन होने तक इंडियन क्रिकेट टीम ने 73 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं. भारत के लिए इस समय देवदत्त पडिक्कल (133) और ऋषभ पंत (27) बनाकर नाबाद बने हुए है, जो इस मुकाबले के दूसरे दिन भारतीय क्रिकेट टीम की पारी को 288 रनों से आगे बढ़ाने के लिए मैदान पर आएंगे.
इस मैच के पहले दिन के तीनों सेशन भारत के नाम रहे और श्रीलंका के गेंदबाज विकेट लेने के लिए तरसते रहे. भारत के लिए पूरे दिन पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी की और अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया. इस मुकाबले के पहले दिन बारिश का खलल मैच में पड़ा. इस मैच को बारिश के चलते दो बार रोका गया. लंच के बाद खेल लगभग 1 घंटे से अधिक रुका लेकिन फिर तीसरे सेशन में भी बारिश ने खलल डाला, ऐसे में पहले दिन 90 ओवर की जगह सिर्फ 73 ओवर का खेल ही हो पाया.
Third session resumes!
Devdutt Padikkal & Rishabh Pant at the crease for #TeamIndia
Updates ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y#SLvIND pic.twitter.com/yZbXfAxU4N
— BCCI (@BCCI) August 15, 2026
पहले सेशन में भारत को लगा 1 झटका
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया. टीम इंडिया के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करने आए. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 11 ओवर में 47 रन जोड़े. भारत का पहला विकेट जायसवाल के रूप में गया. वो केएल राहुल के कॉल पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए. यशस्वी ने 37 बॉल में 5 चौके के साथ 32 रनों की पारी खेली.
KL Rahul and Yashasvi Jaiswal are opening the batting for #TeamIndia in a milestone game.
Follow the updates live here – https://t.co/bg2q0J2x1f #SLvIND pic.twitter.com/Lb3UVIQEw7
— BCCI (@BCCI) August 15, 2026
ये भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस पर देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, विराट कोहली के बाद 15 अगस्त के दिन शतक लगाने वाले बने दूसरे बल्लेबाज
IND vs SL : भारत ने पहले दिन के अंत तक श्रीलंका के खिलाफ बनाए 288 रन, देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा करियर का पहला शतक
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,