Sport : ऑस्ट्रेलिया शर्मसार! बांग्लादेश ने 9 विकेट से रौंदकर रचा इतिहास, कंगारुओं को उनके ही घर में पहली बार दी टेस्ट क्रिकेट में मात #INA

AUS vs BAN : बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच में पहली बार हराया है. इस ऐतिहासिक जीत के साथ बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रच दिया है. ये पहली बार है जब बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच में जीत मिली है. ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश ने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में 9 विकेट से हरा दिया है. डार्विन के मारारा क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्टेलिया की टीम दोनों पारियों में बांग्लादेश के सामने बौनी साबित हुई. टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों बांग्लादेश क्रिकेट टीम के आगे पूरे मैच में घुटने टेके हैं.

इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने वह कर दिखाया जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी. उन्होंने टेस्ट खेलने वाले नंबर 1 देश को उनके ही घर में हारकर दिखाया है. खासतौर पर तब जब उन्होंने बांग्लादेश को जीत के लिए चौथी पारी में सिर्प 57 रन का लक्ष्य दिया था. बांग्लादेश की टीम 54 पर आउट हो गई थी, पिछले हफ्ते इसी स्थान पर सीए इलेवन के खिलाफ एक पारी से हार गए. वॉर्म-अप मैच में ऐसी शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से उनके ही घर में हराना किसी सपने से कम नहीं है. 

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

ये जीत बांग्लादेश क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखी जाएगी. ये उसकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में पहली जीत है. बांग्लादेश ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज करने वाली सबसे तेज एशियाई टीम है, उसने सिर्फ 3 टेस्ट में ऐसा किया, जो पाकिस्तान (7) और भारत (12) से आगे है, जबकि श्रीलंका 15 कोशिशों के बाद भी जीत नहीं पाया है. बांग्लादेश की 9 विकेट से जीत विकेटों के हिसाब से उनकी दूसरी सबसे बड़ी टेस्ट जीत है, इससे पहले 2024 में रावलपिंडी में पाकिस्तान पर 10 विकेट से जीत मिली थी.

ऑस्ट्रेलिया 1995 के बाद से 31 सालों में पहली बार भारत के अलावा किसी दूसरी एशियाई टीम से घरेलू टेस्ट हारा है. यह ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों में बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत है. 2017 में मीरपुर में जीत के बाद यह सात टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर उनकी दूसरी जीत भी है. 2022 में माउंट माउंगानुई में अपनी मशहूर जीत के बाद SENA देशों में बांग्लादेश की यह दूसरी टेस्ट जीत है.

कैसा रहा बांग्लादेश-ऑस्ट्रेलिया मैच का हाल

इस मैच में बांग्लादेश के लिए हसन महमूद एक बार फिर जबरदस्त रहे और उन्होंने कुल 9 विकेट निकाले, जबकि मेहदी हसन मिराज ने जोरदार प्रदर्शन किया और अपना जादू (5/66) दिखाते हुए ऑस्ट्रेलियाई मिडिल और लोअर ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 198 पर ढेर हो गई. बांग्लादेश ने पहली पारी में 426 रन बनाए और 228 रनों की बढ़त हासिल की थी. 

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 284 रन बना पाई. ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरून ग्रीन ने घरेलू मैदान पर अपना पहला टेस्ट शतक बनाया उन्होंने 104 रनों की पारी खेली. बांग्लादेश को जीतने के लिए सिर्फ 57 रन चाहिए थे. बांग्लादेश को शादमान इस्लाम (25) और मोमिनुल हक (30) की जोड़ी ने नाबाद रहते हुए जीत दिला दी. 

प्लेयर ऑफ द मैच मिलने पर क्या बोले हसन महमूद

हसन महमूद को इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. उन्होंने ये अवॉर्ड लेते हुए कहा कि, ‘हम प्रैक्टिस सेशन में अच्छा कर रहे हैं और हमें अपनी ताकत पर भरोसा था कि हम अच्छा करेंगे. हमने कोच के साथ बैठकर और एनालिसिस देखकर कुछ टीम प्लान बनाया और उससे हमें मदद मिली. हम बॉलर के तौर पर सब्र रखते थे और टाइट लाइन बनाए रखते थे. घर पर हमारे सभी लोग बहुत खुश होंगे और सड़कों पर जश्न मनाएंगे’.

ये भी पढ़ें : AUS VS BAN: कैमरून ग्रीन ने बचा ली ऑस्ट्रेलिया की इज्जत! वरना हो जाता बुरा हाल, बांग्लादेश को दिया इतने रनों का लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया शर्मसार! बांग्लादेश ने 9 विकेट से रौंदकर रचा इतिहास, कंगारुओं को उनके ही घर में पहली बार दी टेस्ट क्रिकेट में मात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button