Tach – Poco M8x 5G जल्द भारत में मारेगा एंट्री, माइक्रोसाइट हुई लाइव; डिजाइन से लेकर Flipkart सेल तक जानें सबकुछ

Poco M8 Power को भारत में लॉन्च करने के बाद कंपनी अब अपनी M सीरीज में एक और स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी कर रही है. Poco ने Poco M8x 5G के भारत में जल्द लॉन्च होने की पुष्टि कर दी है. कंपनी ने फोन के लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जिससे इसके डिजाइन और बिक्री से जुड़ी कुछ जानकारी सामने आई है.
हालांकि, अभी Poco ने फोन की लॉन्च डेट, कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इनसे जुड़ी जानकारी सामने आ सकती है.
Poco M8x 5G का डिजाइन हुआ टीज
Poco M8x 5G के लिए लाइव की गई माइक्रोसाइट पर फोन का डिजाइन दिखाया गया है. स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल दिया गया है, जिस पर टेक्सचर्ड फिनिश नजर आती है. फोन के पीछे ऊपर बाईं तरफ एक स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है.
कैमरा मॉड्यूल गोल्डन कलर में दिखाई देता है. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश मिलने की उम्मीद है. टीजर में फोन को ग्रीन कलर में दिखाया गया है, जबकि इसका फ्रेम और कैमरा मॉड्यूल गोल्ड शेड में नजर आता है. पीछे नीचे की तरफ सेंटर में Poco की ब्रांडिंग दी गई है.
फोन के दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं. डिजाइन से जुड़ी जानकारी के अलावा कंपनी ने अभी इसके हार्डवेयर और फीचर्स को लेकर कोई बड़ी जानकारी शेयर नहीं की है.
फ्लिपकार्ट पर मिलेगा Poco M8x 5G
माइक्रोसाइट से यह भी कन्फर्म हुआ है कि Poco M8x 5G की बिक्री भारत में Flipkart के जरिए होगी. हालांकि, इसकी कीमत अभी सामने नहीं आई है. कंपनी आने वाले दिनों में इसकी लॉन्च डेट और कीमत की घोषणा कर सकती है.
Poco M8x 5G का लॉन्च हाल ही में आए Poco M8 Power के बाद हो रहा है. M8 Power को भारत में ₹24,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. इसके बेस मॉडल में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है.
Poco M8 Power में क्या मिलता है?
पोको M8 पावर में 6.83 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा भी मिलती है.
फोन में Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर, 8GB तक LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा है.
इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. अब देखना होगा कि Poco M8x 5G को कंपनी किस कीमत और किन फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में उतारती है.
Source link