Sport : बांग्लादेश की जीत से WTC प्वॉइंट्स टेबल में उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को हुआ भारी नुकसान, जानिए किस नंबर पर है टीम इंडिया #INA

WTC Points Table Update: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराकर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है. मेहमानों ने कंगारुओं को उनके घर पर 9 विकेट से धूल चटाकर हर किसी को हैरान कर दिया. बांग्लादेश के इस उलटफेर का असर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका पर भी देखने को मिल रहा है. तो आइए जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद अब ICC WTC की अंक तालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर पहुंची है.

ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने बेहतर किया PCT

डार्विन में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में 9 विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है. ये पहला मौका है, जब बांग्लादेश की टीम कंगारुओं को उनके घर में किसी टेस्ट मैच में हराने में कामयाब हुई है. इस जीत से न केवल टीम का आत्मविश्वास बढ़ा होगा बल्कि अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी उनकी स्थिति काफी बेहतर हो गई है.

वैसे देखा जाए, तो बांग्लादेश की टीम इस मैच के शुरू होने से पहले भी नंबर-4 पर थी और अभी भी इसी स्थान पर है, मगर, उनके PCT में सुधार हुआ है. बांग्लादेश ने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के इस संस्करण में 5 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं, एक मैच हारा है और मैच ड्रॉ हुआ है. इस तरह बांग्लादेश की टीम के पास 40 अंक हैं और PCT 66.67 हो गया है.

ऑस्ट्रेलिया को हुआ भारी नुकसान

बांग्लादेश के हाथों मिली हार यकीनन पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए काफी शर्मनाक है. भले ही इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी भी नंबर-1 पर बनी हुई है, लेकिन उसके PCT में काफी गिरावट आई है. बांग्लादेश से हारने से पहले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया का जीत का प्रतिशत (PCT) 87.50% था. बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन टेस्ट में हार के बाद यह घटकर 77.77% रह गया है. प्वॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका की टीम 75 PCT के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड की टीम 72.22 PCT के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है.

कौन से नंबर पर है टीम इंडिया?

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारतीय क्रिकेट टीम में पांचवें स्थान पर है. टीम इंडिया ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, 4 मैच में हार का सामना किया है और 1 मैच ड्रा हुआ है. भारत के पास 52 प्वॉइंट्स हैं और 48.15 PCT है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि बांग्लादेश की इस जीत ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ाने का काम किया है. बता दें, इस वक्त टीम इंडिया भी श्रीलंका के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसे जीतकर वो WTC प्वॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को बेहतर बनाना चाहेगी.

यहां डालिए अंक तालिका पर नजर

रैंकटीममैचजीतहारड्रॉअंकPCT
1ऑस्ट्रेलिया97208477.78%
2दक्षिण अफ्रीका43103675.00%
3न्यूजीलैंड64114072.22%
4बांग्लादेश53114066.67%
5भारत94415248.15%
6श्रीलंका41121641.67%
7 इंग्लैंड134813824.36%
8पाकिस्तान6240422.22%
9वेस्टइंडीज12282420.83%

 

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया शर्मसार! बांग्लादेश ने 9 विकेट से रौंदकर रचा इतिहास, कंगारुओं को उनके ही घर में पहली बार दी टेस्ट क्रिकेट में मात

बांग्लादेश की जीत से WTC प्वॉइंट्स टेबल में उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को हुआ भारी नुकसान, जानिए किस नंबर पर है टीम इंडिया





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button