UP News: मेरठ में महिला दारोगा का प्राइवेट वीडियो वायरल, हुईं सस्पेंड… जांच के आदेश – INA

मेरठ में सोशल मीडिया पर महिला दारोगा अनु रानी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभागीय सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन की रिपोर्ट सामने आने के बाद महिला दारोगा अनु रानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
वायरल वीडियो को लेकर अब पुलिस विभाग ने जांच का दायरा भी बढ़ा दिया है. वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े तथ्यों की जांच साइबर प्रकोष्ठ को सौंपी गई है. साइबर प्रकोष्ठ वीडियो से संबंधित तकनीकी पहलुओं और सोशल मीडिया पर उसके प्रसार की भी जांच करेगा.
वहीं, पूरे मामले की विभागीय जांच सीओ कार्यालय की सौम्या सिंह को सौंपी गई है. जांच अधिकारी मामले से जुड़े सभी तथ्यों, विभागीय नियमों और सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन की जांच करेंगी.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर महिला दारोगा के खिलाफ वैधानिक और विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस ने वीडियो को लेकर क्या कहा?
मेरठ के एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि मेरठ जिले में एक महिला उपनिरिक्षक का वीडियो वायरल हुआ है, जो कि आपत्तिजनक है. ये विभाग की सोशल मीडिया पॉलिसी का भी उलंघन है. इसके लिए उन्हें सस्पेंड किया गया है.
उन्होंने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच के मद्देनजर उसे साइबर सेल को सौंप दिया गया है. जल्द ही वहां से रिपोर्ट प्राप्त की जाएगी. पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी कार्यालय द्वारा संपादित की जाएगी. जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है, उसे किया जाएगा.
मेरठ में महिला दारोगा का प्राइवेट वीडियो वायरल, हुईं सस्पेंड… जांच के आदेश
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,