Sport : 'जडेजा जैसी सटीकता और अश्विन जैसी टर्न है…', मानव सुथार के कायल हुए अजिंक्य रहाणे, तारीफ में पढ़े कसीदे #INA

IND VS SL: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 462 रन बोर्ड पर लगाए. जवाब में श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी करने आई, तो भारतीय गेंदबाजों ने अटैक किया और पहले सेशन में ही 5 विकेट चटका लिए, जिसमें भारतीय युवा स्पिनर मानव सुथार ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया. उनकी गेंदबाजी देख अजिंक्य रहाणे और अजय जडेजा ने जमकर तारीफ की और माना कि उनके पास भारत का अगला मुख्य स्पिनर बनने की क्षमता है.

अजय जडेजा ने जमकर की मानव सुथार की तारीफ

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने मानव सुथार की जमकर तारीफ की है. उनका कहना है कि मानव सुथार में भारत के अगले सबसे बड़े स्पिनर बनने की क्षमता है. साथ ही उन्होंने शुभमन को मानव को खिलाने के लिए श्रेय दिया. अजय जडेजा ने कमेंट्री के दौरान कहा, ‘मानव सुथार में भारत का अगला बड़ा टेस्ट स्पिनर बनने की क्षमता है. गेंद को टर्न कराने की उनकी क्षमता असाधारण है और श्रीलंकाई बल्लेबाज उनके सामने संघर्ष कर रहे हैं. मानव सुतार पर भरोसा दिखाने और उनकी क्षमता पर विश्वास करने के लिए शुभमन गिल को भी श्रेय जाता है.’

अजिंक्य रहाणे ने भी की तारीफ

अजिंक्य रहाणे ने अजय जडेजा की बात से सहमति जताई और माना कि मानव सुथार बेहतरीन स्पिनर हैं और उनमें भारत के लिए मैच विनर बनने की क्षमता है. रहाणे ने कहा, ‘मैं आपसे पूरी तरह से सहमत हूं जडेजा भाई. मानव सुथार में टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए मैच-विनर बनने की क्षमता है. उन्हें इन श्रीलंकाई पिचों पर प्रभावशाली टर्न मिल रहा है. उनके पास रवींद्र जडेजा जैसी सटीकता और आर. अश्विन की तरह गेंद को टर्न कराने की क्षमता है वह भविष्य में भारत के लिए एक बड़ी संपत्ति साबित हो सकते हैं.’

मानव सुथार ने चटकाए 2 विकेट

टीम इंडिया के स्टार युवा स्पिनर मानव सुथार ने अफगानिस्तान के साथ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में डेब्यू किया था और पहले ही मैच में उन्होंने छाप छोड़ी थी. मानव ने अफगानिस्तान के खिलाफ एक पारी में 6 विकेट लेने का कारनामा किया था. इसके बाद श्रीलंका इलेवन के साथ खेले गए वॉर्म-अप मैच में भी मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी की थी. अब श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में भी वह 2 विकेट झटक चुके हैं. उनकी गेंद जिस तरह से टर्न करती है, वो वाकई दिग्गजों को काफी प्रभावित करती है.

दूसरे सेशन में भारत को नहीं मिला कोई विकेट

गॉल टेस्ट मैच के तीसरे सेशन भारत की गेंदबाजी आई. जहां, पहले सेशन में तो टीम इंडिया ने 5 विकेट निकाले. जहां, भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने 1-1 और मानव सुथार ने 2 विकेट झटके थे. मगर, दूसरा सेशन भारत के लिहाज से कुछ खास नहीं रहा, क्योंकि दूसरे सेशन में भारतीय टीम एक भी विकेट नहीं ले पाई.

ये भी पढ़ें: EXPLAINER: ड्रॉ हुआ पहला टेस्ट, तो क्या WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया? समझिए कितना होगा नुकसान

'जडेजा जैसी सटीकता और अश्विन जैसी टर्न है…', मानव सुथार के कायल हुए अजिंक्य रहाणे, तारीफ में पढ़े कसीदे





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button