यूपी – Bareilly News: नाथ नगरी में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे, भक्तों ने वनखंडी नाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक – INA

बरेली में शहर की सुख-समृद्धि की कामना के साथ नाथ नगरी जलाभिषेक समिति की ओर से सोमवार को रुद्राभिषेक व जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक यात्रा के छठे चरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था और उल्लास के साथ बाबा वनखंडी नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनमोहक शृंगार के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


सोमवार सुबह जलाभिषेक समिति ने श्रद्धालु सेठ गिरधारी लाल मंदिर पर एकत्र हुए। वहां सबसे पहले गणेश पूजन, शिव स्तुति और हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया। इसके बाद हाथ में नंदी ध्वज, गले में गंगाजली और शंखनाद के साथ जयकारे लगाते हुए श्यामगंज मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। घंटे, घड़ियाल, शंख और नगाड़ों की गूंज के बीच स्त्री-पुरुष श्रद्धालु भक्ति भाव से झूमते नजर आए।

यह भी पढ़ें- UP: बरेली में कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से अफसरों ने बरसाए फूल, महादेव के जयकारों से गूंजा शहर; देखें तस्वीरें


Credit By Amar Ujala

Back to top button