खबर शहर , Agra: डाक कावंड़ चढ़ाने से रोका, तो हो गया बवाल, चक्कर खाकर गिरे कांवड़िये; पुलिस के छूटे पसीने – INA

आगरा के खंदारी स्थित पंचायती बगीची पर सोमवार को कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों ने कांवड़ चढ़ाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। बड़ी संख्या में कांवड़िए सुबह से ही मौके पर मौजूद थे। जल चढ़ाने की अनुमति को लेकर पुलिस और कांवड़ियों के बीच नोकझोंक भी हुई। आक्रोशित भक्तों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए।

 कुछ कांवड़िए डाक कांवड़ लेकर गोल चक्कर के चक्कर लगाते रहे। लोगों ने बताया कि कई भक्त सुबह करीब छह बजे से खड़े थे। लंबे इंतजार और गर्मी के कारण कुछ युवक चक्कर खाकर गिरने लगे। इससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

कांवड़िए पंचायती बगीची पर कांवड़ चढ़ाने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही। मार्ग जाम होने से यातायात भी प्रभावित हुआ और वाहनों की कतार लग गई।

बाद में कांवड़िए कांवड़ लेकर दूसरे मंदिर की ओर चले गए। पुलिस ने मौके पर व्यवस्था संभाली और यातायात को सुचारू कराने का प्रयास किया। घटना के दौरान काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button