UP News: पहले सड़क बनवाओ, फिर पिज्जा खिलाओ… महोबा में जिला पंचायत अध्यक्ष से बोले जेन अल्फा छात्र – INA

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा में बदहाल पड़ी कीचड़ युक्त कच्ची सड़क से परेशान जेन अल्फा ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया. जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंप सड़क का निर्माण कराने की मांग की है. बरसात के मौसम में कच्ची सड़क पर होने वाले जलभराव और कीचड़ के चलते स्कूल पहुंचने के दौरान होने वाली परेशानियों और अक्सर स्कूल ड्रेस खराब होने पर शिक्षकों से पड़ने वाली डांट से परेशान छात्र जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे थे.

छात्रों का कहना था कि हमने तेज बारिश के दौरान जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर सड़क का निर्माण कराने की मांग की है. हालांकि जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी बच्चों को पिज्जा पार्टी देकर तीन माह में सड़क का निर्माण कराने का आश्वासन दिया है. छात्रों ने कहा कि कई बार कीचड़ में चलने के कारण स्कूल ड्रेस खराब हो जाती है, जिसके बाद विद्यालय में शिक्षकों की डांट भी सुननी पड़ती है.

सड़क के लिए जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे छात्र

मामला महोबा जिले के विकासखंड कबरई क्षेत्र के बिलरही गांव स्थित गुप्ता खोड़ा का हैं. यहां सड़क की बदहाल स्थिति से छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बारिश होते ही कच्ची और गड्ढायुक्त सड़क पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ हो जाता है. स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है. कई बार कीचड़ में चलने के कारण बच्चों की स्कूल ड्रेस खराब हो जाती है, जिसके बाद बच्चों को विद्यालय में शिक्षकों की डांट भी सुननी पड़ती है.

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कही ये बात

छात्र अपनी समस्या को लेकर आज जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे जहां छात्र-छात्राओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए बदहाल पड़ी कीचड़ युक्त सड़क का निर्माण कराने की मांग की है. जेन अल्फ़ा की समस्या सुनने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ने सभी बच्चों को पिज्जा पार्टी दी. उन्होंने छात्रों से वादा किया कि तीन माह में सड़क का निर्माण कार्य हो जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के आश्वासन के बाद गुप्ता खोड़ा की बदहाल सड़क की तस्वीर कब तक बदलती है और छात्र-छात्राओं को कीचड़ व जलभराव से राहत मिल पाती है.

पहले सड़क बनवाओ, फिर पिज्जा खिलाओ… महोबा में जिला पंचायत अध्यक्ष से बोले जेन अल्फा छात्र


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button