खबर शहर , UP: ताज की सुरक्षा में बड़ी चूक! तीन महीने से खराब बैग स्कैनर, हैंडहेल्ड मशीन से हो रही जांच – INA

ताजमहल की सुरक्षा में लापरवाही सामने आई है। ताज के पश्चिमी गेट पर लगा बैग स्कैनर तीन महीने से खराब पड़ा है। स्कैनर की जगह हैंडहेल्ड डिटेक्टर से पर्यटकों के बैग और सामान की जांच केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान कर रहे हैं। शनिवार-रविवार को सैलानियों की भारी भीड़ में स्कैनिंग न होने से मैनुअल जांच के दौरान ज्यादा समय लग रहा है। इससे पर्यटकों की लंबी-लंबी लाइनें लग रहीं हैं।