यूपी – Pilibhit News: चलती बाइक से गिरकर बरेली की महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल – INA

बीसलपुर क्षेत्र में पीलीभीत हाईवे पर गांव जसौली के पास मंगलवार देर रात चलती बाइक से गिरकर बरेली की एक महिला की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसकी दो छोटी बेटियां भी घायल हो गईं। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। 

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रमपुरा नौगमा निवासी महेंद्र पाल ने बताया कि मंगलवार देर रात वह बाइक से बरखेड़ा की ओर से बीसलपुर नगर आ रहे थे। बाइक पर उनकी बहन 25 वर्षीय शकुंतला देवी पत्नी दुर्गेश कुमार भी सवार थीं। वह बरेली जिले के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव पैना स्थित ससुराल से शकुंतला को मायके लेकर आ रहे थे। बाइक पर शकुंतला की दो छोटी बेटियां रुचि और रूबी भी बैठी थीं।

गांव जसौली के पास हुआ हादसा 

बताया गया कि बाइक जब पीलीभीत हाईवे पर गांव जसौली के पास पहुंची, तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया। इससे शकुंतला देवी चलती बाइक से सड़क पर जा गिरीं। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे में उनकी दोनों बेटियां भी घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button