UP News: Facebook पर लाइव आया, फिर फंदे से झूला… बरेली में पत्नी से विवाद पर पति ने दी जान, फोन मिलाती रह गई पत्नी – INA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के इज्जतनगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पहाड़गंज गांव में पत्नी से हुए पारिवारिक विवाद के बाद 26 वर्षीय एक युवक ने फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतक की पहचान सनी कुमार उर्फ राहुल (26) के रूप में हुई है. आत्महत्या करने से ठीक पहले सनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव/वीडियो बनाया था. घटना के वक्त उसकी पत्नी उसे लगातार फोन करती रही, लेकिन उसने फंदे पर लटककर जान दे दी.

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, सनी अपनी पत्नी काजल और तीन छोटे बच्चों के साथ उत्तराखंड के हल्द्वानी में रहता था और वहां पिंडदान से जुड़ा काम करता था. कुछ दिनों पहले किसी बात को लेकर सनी और काजल के बीच कहासुनी हो गई थी. विवाद के बाद काजल बच्चों को लेकर बरेली के पहाड़गंज स्थित अपने मायके आ गई थी और दो दिनों से वहीं रह रही थी. रविवार शाम को सनी भी हल्द्वानी से वापस बरेली पहुंचा.

फोन पर बातचीत, फिर बनाया दर्दनाक वीडियो

बरेली आने के बाद सनी की अपनी पत्नी काजल से फोन पर बात हुई. परिजनों का कहना है कि बातचीत के कुछ ही देर बाद सनी ने कथित तौर पर एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने और फंदे पर लटकने की बात कही थी. वीडियो बनाने के कुछ ही देर बाद उसने घर के अंदर फंदा लगा लिया. जब तक परिवार के लोग और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे, तब तक सनी का शव फंदे से लटक रहा था. घर में अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई.

ये भी पढ़ें: प्रिंसिपल और लेडी टीचर अकेले में, कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, सुनाई स्कूल के बंद कमरे की कहानी

मोबाइल और वीडियो को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू

घटना की सूचना तुरंत इज्जतनगर थाना पुलिस को दी गई. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन को अपने कब्जे में ले लिया है और उसमें मिले वीडियो की पड़ताल कर रही है. पुलिस पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के कारणों की जांच कर रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो किस समय और किन परिस्थितियों में रिकॉर्ड किया गया था.

सनी की अचानक मौत के बाद पत्नी काजल और तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शुरुआती जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Facebook पर लाइव आया, फिर फंदे से झूला… बरेली में पत्नी से विवाद पर पति ने दी जान, फोन मिलाती रह गई पत्नी


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button