Sport : 'छक्का लगाओ IPL में ले जाऊंगा', गॉल टेस्ट से यशस्वी की स्लेजिंग वायरल, जानें कैसे-कैसे बल्लेबाज को चक्रव्यूह में फंसाया #INA

Yashasvi Jaiswal : भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. पांचवें दिन का पहला सेशन दोनों टीमों के हिसाब से ठीक-ठाक रहा. भारतीय गेंदबाजों ने 2 विकेट लिए, जिसमें एक तो रवींद्र जडेजा ने लिया, तो दूसरा प्रसिद्ध कृष्णा ने झटका. मगर, दूसरे विकेट का क्रेडिट काफी हद तक यशस्वी जायसवाल को भी जाता है, जो क्रीज पर आए नए बल्लेबाज पर लगातार दबाव बना रहे थे और बड़ा शॉट लगाने के लिए उकसा रहे थे. तो आइए आपको पूरे इंसिडेंट के बारे में बताते हैं.
यशस्वी जायसवाल ने डिकवेला को उकसाया?
मंगलवार को भारत के यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका के विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को उकसाकर उनका विकेट गिरवा दिया. इस विकेट के गिरने से श्रीलंका की उस मेहमान टीम के खिलाफ मजबूत टक्कर देने की उम्मीद खत्म हो गई, जो आखिरी दिन की शुरुआत में मैच जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी.
Yashasvi Jaiswal – Come on, Dickwella, we need . see some sixes from you.
Niroshan Dickwella – If you take me . the IPL, then I will.
Jaiswal – hit some sixes, maybe then I will.
Next ball Dickwella got out! 😄#IndVsSl #Jaiswal #Dickwella #Galle #CricketFans #IPL pic.twitter.com/pqJJihkHXc
— Saravana (@Saravana7727) August 19, 2026
हालांकि, पहले सेशन के आखिर में भारत को कामयाबी मिली, जब जडेजा ने श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा को शॉर्ट फाइन लेग पर आउट कर दिया. इस विकेट के बाद अनुभवी निरोशन डिकवेला क्रीज पर आए, उनसे उम्मीद थी कि वे श्रीलंकाई बल्लेबाजों के संघर्ष को और मज़बूत करेंगे. हालांकि, जब वह क्रीज पर आए, तो भारत के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल विकेट के पीछे से लगातार बल्लेबाज को कुछ-न-कुछ कहते रहे. डिकवेला के साथ उनकी तीखी बहस हुई, जिसमें उन्होंने डिकवेला से लेग साइड पर छक्के लगाने के लिए कहा.
यशस्वी जायसवाल: अरे यार, पहली पारी में तो बहुत सारे शॉट लगे. कुछ तो देखना चाहिए, चलो.
डिकवेला: हां?
जैसवाल: जी, मैं देखना चाहता हू. चलो, दिखाओ. उसे वहां (डीप स्क्वायर लेग की ओर इशारा करते हुए) मारो, चलो. क्यों नहीं?
डिकवेला: कोई जरूरत नहीं. मुझे आईपीएल ले चलो, फिर मैं मारूंगा.
जैसवाल: हम ले चलेंगे, हम ले चलेंगे. 100%… चलो, उसे छक्का मारो, मैं तुम्हें आईपीएल ले चलूंगा.
डिकवेला: धन्यवाद.
इसके बाद अगला ओवर लेकर आए प्रसिद्ध कृष्णा.उन्होंने डिकवेला को लगातार कई बाउंसर फेंके. श्रीलंकाई बल्लेबाज ने तेज गेंदबाज पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन उनकी एक शॉर्ट बॉल बल्ले के किनारे से लगकर सीधे विकेटकीपर के पास चली गई, जिससे उनकी पारी समय से पहले ही खत्म हो गई. ये कहना गलत नहीं होगा कि यशस्वी के उकसाने की वजह से ही डिकवेला ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिस की और अपना विकेट दे बैठे.
भारत ने 165 रन से जीता मैच
श्रीलंका के साथ खेले गए गॉल टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में 32 रन की पारी खेली. तो वहीं, दूसरी पारी में वह शून्य पर आउट हो गए. वहीं, इस मुकाबले की बात करें, तो इसमें कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. जहां, भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे. वहीं, श्रीलंका की टीम पहली पारी में 284 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत को पहली पारी के आधार पर 178 रनों की बढ़त मिली. फिर टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए और मेजबानों के सामने 372 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. वहीं, इस टारगेट को चेज करने उतरी श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में 206 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. नतीजन, टीम इंडिया ने 165 रन से गॉल टेस्ट मैच पर कब्जा कर लिया.
ये भी पढ़ें: रवींद्र जडेजा बने संकटमोचक! तोड़ी 95 रनों की साझेदारी, किया ऐसा सेलिब्रेशन, जो तुरंत हो गया वायरल
'छक्का लगाओ IPL में ले जाऊंगा', गॉल टेस्ट से यशस्वी की स्लेजिंग वायरल, जानें कैसे-कैसे बल्लेबाज को चक्रव्यूह में फंसाया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,