खबर शहर , UP: 18 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था आरोपी, भेष बदलकर एटा में छिपा था, गैर जमानती वारंट पर गिरफ्तार – INA

आगरा के बरहन में न्यायालय से 18 वर्ष पहले जमानत मिलने के बाद फरार चल रहे अभियुक्त को न्यायालय द्वारा जारी किए गए गैर जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया है। अभियुक्त भेष बदलकर नगला अहमद मरथरा थाना कोतवाली देहात जनपद एटा में रह रहा था।


थाना प्रभारी ने बताया कि पिंकी निवासी गांव अगोधा थाना फरिहा जनपद फिरोजाबाद हाल निवासी नगला अहमद मरथरा थाना कोतवाली देहात जनपद एटा के खिलाफ 2001 में आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई थी, जिसमें 2008 में न्यायालय से जमानत मिलने के बाद से अभियुक्त को न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर न्यायालय द्वारा 2008 से अभियुक्त के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए जा रहे थे, जिसे पुलिस द्वारा 18 वर्ष बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button