Sport : बांग्लादेश से मिली शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट की प्लेइंग-11 में किया बड़ा बदलाव, जानिए कौन हुआ बाहर? #INA

AUS vs BAN 2nd Test : बांग्लादेश से अपनी ही घर में पहली बार टेस्ट मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच से पहले बड़ा कदम उठाया है. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 में एक बड़ा बदलाव किया है. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 22 अगस्त से दूसरा टेस्ट मैच ग्रेट बैरियर रीफ एरिना, मैके में खेला जाने वाला है. 26 अग्सत तक चलने वाले इस टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने आज अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर दी है. इस प्लेइंग-11 में एक बड़ा बदलाव हुआ है.
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच में पिछले टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 में सिर्फ एक बदलाव किया है. जेक वेदराल्ड को बाहर कर टीम में मैथ्यू रेनशॉ को लाया गया है. टीम के लिए ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ प्रमुख बल्लेबाजी की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं कैमरून ग्रीन पेस ऑलराउंडर होंगे. एलेक्स कैरी टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज होंगे. वही ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेज़लवुड तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे. टीम में एकमात्र स्पिनर नाथन लियोन को रखा गया है.
Australia will wait right up until the toss on Saturday before they confirm their playing XI for the second #WTC27 contest against Bangladesh 🤔https://t.co/FGdHeS5Rde
— ICC (@ICC) August 21, 2026
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में सिर्फ एक बदलाव
हालांकि बाद में दोपहर में पिच की जांच के बाद कमिंस ने कन्फर्म किया कि लियोन ने मैच के लिए अपनी जगह बनाए रखी है और बोलैंड एक बार फिर बैक-अप कीपर-बैटर जोश इंग्लिस के साथ नहीं खेलेंगे. वहीं मैट रेनशॉ दूसरे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मैच के लिए ट्रैविस हेड के साथ ओपनिंग करेंगे, बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को साथी बाएं हाथ के जेक वेदराल्ड की जगह लिया जाएगा.
कमिंस ने मैट रेनशॉ पर बोली बड़ी बात
यह तीन साल से ज्यादा समय में रेनशॉ का पहला टेस्ट मैच होगा और कमिंस को भरोसा है कि 30 साल का यह खिलाड़ी टेस्ट सेटअप में वापसी के लिए तैयार है. कमिंस ने कहा कि, ‘हम बस उसका बेस्ट चाहते हैं. मुझे लगता है कि रेनर्स के बारे में पहले जो बातें होती थीं, उनमें से एक यह थी कि वह हर दिन अलग दिख सकता है. मुझे लगता है कि अब, जब आप एक बैटर के तौर पर अपने करियर के आखिरी हिस्से में पहुंचते हैं, तो आप सच में जानना चाहते हैं कि आप अपने बेस्ट फॉर्म में कैसे दिखते हैं और मुझे लगता है कि वह ऐसा करता है. रेनर्स से यही उम्मीद है, कि वह हर दिन अपना बेस्ट वर्जन लाता रहे’.
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI
मैथ्यू रेनशॉ, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड.
Matthew Renshaw returns as Australia name their XI for the 2nd Test in the bid . level series in Mackay pic.twitter.com/nnM9L9oHM6
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 21, 2026
आपको बता दें कि, बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में पहली बार हराया था. ये मैच मेहमान टीम ने 9 विकेट से जीता था. ये पूरी तरह से एकतरफा मैच रहा था, जहां बांग्लादेश ने धमाल मचाया था.
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश का टेस्ट स्क्वाड
ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, मैट रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड, स्कॉट बोलैंड, जोश इंग्लिस.
बांग्लादेश: शादमान इस्लाम, तंज़ीद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेट कीपर), मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, एबादोत हुसैन, सौम्या सरकार, अमित हसन, खालिद अहमद, जैकर अली, मुस्फिक हसन.
ये भी पढ़ें : IND vs SL 2nd Test : टीम इंडिया के लिए बढ़ा खतरा, श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच से पहले चली ये बड़ी चाल, कोलंबो में होगा घमासान
बांग्लादेश से मिली शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट की प्लेइंग-11 में किया बड़ा बदलाव, जानिए कौन हुआ बाहर?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,