यूपी – औरैया दोहरा हत्याकांड: पूर्व एमएलसी के बेटे की फैसले पर टिप्पणी, सरकार पर साधा निशाना, लिखा- करारा जवाब देंगे – INA

औरैया जिले में जिला न्यायालय में बुधवार को दोहरे हत्याकांड में आए फैसले के बाद गहमागहमी का माहौल सोशल मीडिया पर बना हुआ है। दोषी पाए गए पूर्व विधान परिषद सदस्य कमलेश पाठक समेत 10 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। फैसला आने के बाद कमलेश पाठक के बेटे डॉ. तिलकराज पाठक ने सोशल मीडिया पर इस आदेश को बेबुनियाद करार दिया।



इस टिप्पणी की जद में सरकार भी आ गई। डॉ. तिलकराज पाठक के फेसबुक अकाउंट से बुधवार रात एक पोस्ट की गई।  इस पोस्ट को कोर्ट में सुनाए गए फैसले पर प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है। उनकी पोस्ट पर लिखा गया कि यह गलत बेबुनियाद पक्षपातपूर्ण फैसला है। इसके बाद लिखा कि इसीलिए इस देश के मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी के विरुद्ध जन आंदोलन खड़े हो जा रहे हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button