Sport : IND vs SL: इंजरी से परेशान श्रीलंका का नया दांव, कोलंबो टेस्ट में ये 'सरप्राइज पैकेज' बढ़ाएंगे टीम इंडिया की टेंशन! #INA

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज जारी है. सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेला जाएगा. इस सीरीज में श्रीलंका की टीम चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है. पहले टेस्ट से पहले ही पथुम निसांका बाहर हो गए थे. अब भारत के खिलाफ कोलंबो में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल भी बाहर हो गए हैं, जिसके बाद श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट के लिए अपने स्क्वाड में 2 बदलाव किए हैं. श्रीलंका क्रिकेट ने बल्लेबाज कामिल मिशारा और ऑलराउंडर सहान अराचिगे को स्क्वाड में शामिल किया है. अगर इन दोनों खिलाड़ियों को कोलंबो टेस्ट में मौका मिलता है, तो ये टीम इंडिया की टेंशन कैसे बढ़ा सकते हैं, चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं.

चोट की वजह से श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी कोलंबो टेस्ट से हुए बाहर

भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में मेजबान श्रीलंका अपने स्टार खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रहा है. कुसल मेंडिस हैमस्ट्रिंग की चोट और पथुम निस्संका कलाई की सर्जरी के कारण पहले से ही बाहर हैं. वहीं गाले टेस्ट के चौथे दिन दिनेश चांदीमल चोटिल हो गए थे. उनके सिर पर चोट लगी थी, जिसके कारण वह बाहर हो गए हैं, क्योंकि ICC नियम के मुताबिक, सिर में चोट (कन्कशन) के कारण अगर कोई खिलाड़ी मैच से बाहर होता है, तो अगले 7 दिनों तक खेलने की अनुमति नहीं होती है.

कामिल मिशारा-सहान अराचिगे को मिला श्रीलंका के स्क्वाड में जगह

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्टार खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद बल्लेबाज कामिल मिशारा और ऑलराउंडर सहान अराचिगे को भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट के लिए स्क्वाड में शामिल किया है. इन दोनों खिलाड़ियों का इंटरनेशनल डेब्यू तो हो चुका है, लेकिन टेस्ट में इन्होंने अभी तक श्रीलंका के लिए डेब्यू नहीं किया है. ऐसा माना जा रहा है कि इनमें से किसी को भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. अगर ऐसा होता है, तो ये खिलाड़ी टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकते हैं.

टीम इंडिया की परेशानी बढ़ा सकते हैं कामिल मिशारा-सहान अराचिगे

कामिल मिशारा और सहान अराचिगे अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और कोलंबो की पिचों के गहरे अनुभव के कारण दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं. कोलंबो का SSC ग्राउंड पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के लिए अनुकूल माना जाता है, लेकिन खेल आगे बढ़ने के साथ यहां स्पिनर्स हावी होने लगते हैं. ऐसे में ये दोनों बाएं हाथ के खिलाड़ी भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की रणनीतियों को बिगाड़ सकते हैं.

अराचिगे ने हाल ही में ‘इंडिया ए’ के खिलाफ टेस्ट में शानदार 127 रनों की पारी खेली थी. यानी उन्हें भारत के खिलाफ खेलने का थोड़ा-बहुत अनुभव होगा. वह क्रीज का इस्तेमाल करके स्पिन को बेअसर करने में माहिर हैं. कोलंबो की पिच पर चौथे और पांचवें दिन बॉल काफी टर्न होती है. ऐसे में अराचिगे अपनी ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी से टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर के दाएं हाथ के बल्लेबाजों शुभमन गिल और केएल राहुल को परेशान कर सकते हैं. 

मिशारा भारतीय गेंदबाजों की बिगाड़ सकते हैं लय

वहीं मिशारा की बात करें तो उन्होंने हाल ही में घरेलू टी20 मैच में सिर्फ 72 गेंदों पर 145 रनों बनाकर अपनी शानदार फॉर्म दिखाया था. कोलंबो टेस्ट में वो काउंटर-अटैक करके भारतीय गेंदबाजों की लय बिगाड़ सकते हैं. बता दें कि मिशारा कोलंबो के घरेलू मैदानों पर ही खेलकर बड़े हुए हैं. उन्हें सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड की हवा, पिच के उछाल और स्पिन के टर्न का सबसे सटीक अंदाजा है, जिसका फायदा उन्हें भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ मिलेगा.

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका का स्क्वाड:

दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूर्याबंदारा, कामिंडु मेंडिस (उपकप्तान), धनंजय डीसिल्वा (कप्तान), सहान अराछिगे, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, केशरा नुवंता, प्रभात जयसूर्या, मिलन रत्नायके, लाहिरू कुमारा, असिता फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो.

IND vs SL: इंजरी से परेशान श्रीलंका का नया दांव, कोलंबो टेस्ट में ये 'सरप्राइज पैकेज' बढ़ाएंगे टीम इंडिया की टेंशन!





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button