खबर शहर , आगरा माैसम: बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस, अब आसमान से बरपेगा कहर; आईएमडी ने दिया बड़ा अपडेट – INA

ताजनगरी में मानसून के मौसम में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। शहर में हो रही हल्की बूंदाबांदी से तापमान गिरने के बजाय उमस और बढ़ गई है, जिससे लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। शनिवार को भी जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, लेकिन इससे राहत मिलने के बजाए चिपचिपी गर्मी और बढ़ गई।