Sport : इंतजार खत्म! आज कितने बजे मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए किस चैनल पर देख सकेंगे LIVE एक्शन #INA

Vaibhav Sooryavanshi: इंतजार खत्म होने वाला है और बस कुछ ही देर में वैभव सूर्यवंशी एक्शन में लौटने वाले हैं. 15 साल के इस युवा खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में तहलका मचाया और अब वह सफेद जर्सी में नजर आने वाले हैं. जी हां, 23 अगस्त से शुरू हो रही दलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आने वाले हैं. जहां, वह ईस्ट जोन के उपकप्तान के तौर पर खेलते दिखेंगे और टीम की कमान ईशान किशन संभालते नजर आएंगे.
कितने बजे शुरू होगा वैभव सूर्यवंशी का मैच?
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का आज यानि 23 अगस्त से एक्शन में नजर आने वाले हैं. एक बार फिर वह बड़े-बड़े शॉट्स की बारिश कर सकते हैं. हालांकि, ये चार दिवसीय फर्स्ट क्लास मैच होने वाला है, जिसकी शुरुआत आज सुबह 9.30 बजे से होने वाली है. लंबे समय बाद वैभव को मैदान पर देखने के लिए उनके फैंस भी काफी उत्साहित हैं. ईस्ट जोन की टीम में वैभव के अलावा अभिमन्यु ईश्वरन, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और अनुकूल रॉय जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं. यह मुकाबला वैभव के लिए घरेलू क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाने का एक और बड़ा मौका होगा.
कहां लाइव देख सकेंगे वैभव सूर्यवंशी का मुकाबला?
स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के आगामी दलीप ट्रॉफी मुकाबलों को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है. इसका मतलब है कि वैभव सूर्यवंशी को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे और उनके मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे.
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कैसा है वैभव सूर्यवंशी के आंकड़े
15 साल के वैभव सूर्यवंशी के फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड कुछ खास नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने सिर्फ 8 मैच ही खेले हैं. सूर्यवंशी ने अब तक 8 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 17.25 के औसत और 90 की स्ट्राइक रेट से 207 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया है. उनके बल्ले से 29 चौके और 6 छक्के निकले हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 2 कैच भी लपके हैं.
ऐसी हैं दोनों टीमों के स्क्वाड
ईस्ट जोन – ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास और अभिजीत सरकार
नॉर्थ ईस्ट जोन – जोनाथन रोंगसेन (कप्तान) (नागालैंड), बिश्वोरजीत सिंह कोंथौजाम (उप-कप्तान) (मणिपुर), तेची नेरी (अरुणाचल प्रदेश), प्रियोजीत के (मणिपुर), रोनाल्ड मैतेई (मणिपुर), जोतिन सिंह फ़िरोइजाम (मणिपुर), किशन लिंगदोह (मेघालय), अर्पित सुभाष (विकेटकीपर) (मेघालय), आकाश कुमार चौधरी (मेघालय), जोसेफ लालथनखुमा (मिजोरम), लालरेम्पौइया (मिजोरम), इमलीवाती लेम्तुर (नागालैंड), विनो जी झिमोमी (नागालैंड), रॉबिन लिंबू (सिक्किम), आशीष थापा (विकेटकीपर) (सिक्किम)
यहां देखें दलीप ट्रॉफी का शेड्यूल
The ultimate zonal showdown is here! 🏏⚡
6️⃣ Teams. 5️⃣ Matches. 1️⃣ Champion. 🏆
Explore the full #DuleepTrophy fixture breakdown and lock in your dates starting 23rd August 🗓️ pic.twitter.com/h8fEMohIk1
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 20, 2026
| चरण | तारीख | मुकाबला | स्थान | समय |
|---|---|---|---|---|
| क्वार्टर फाइनल-1 | 23–27 अगस्त 2026 | ईस्ट जोन VS नॉर्थ ईस्ट जोन | BCCI Centre of Excellence, बेंगलुरु | सुबह 9:30 बजे (IST) |
| क्वार्टर फाइनल-2 | 23–27 अगस्त 2026 | नॉर्थ जोन VS वेस्ट जोन | BCCI Centre of Excellence, बेंगलुरु | सुबह 9:30 बजे (IST) |
| सेमीफाइनल-1 | 29 अगस्त–2 सितंबर 2026 | सेंट्रल जोन VS क्वार्टर फाइनल-1 का विजेता | BCCI Centre of Excellence, बेंगलुरु | सुबह 9:30 बजे (IST) |
| सेमीफाइनल-2 | 29 अगस्त–2 सितंबर 2026 | साउथ जोन VS क्वार्टर फाइनल-2 का विजेता | BCCI Centre of Excellence, बेंगलुरु | सुबह 9:30 बजे (IST) |
| फाइनल | 5–10 सितंबर 2026 | सेमीफाइनल-1 का विजेता VS सेमीफाइनल-2 का विजेता | BCCI Centre of Excellence, बेंगलुरु | सुबह 9:30 बजे (IST) |
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी कितने बजे से कल को खेलेंगे अपना मैच, जानिए किन दिग्गज गेंदबाजों से होगी भिड़ंत
इंतजार खत्म! आज कितने बजे मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए किस चैनल पर देख सकेंगे LIVE एक्शन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,