UP News: सोनू निकला राशिद… फर्जी ID बनाकर छात्रा से की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और शादी का बनाने लगा दबाव, आरोपी गिरफ्तार – INA

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से धर्मांतरण के दबाव और सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान के इस्तेमाल से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. मामला थाना इगलास क्षेत्र का है. आरोप है कि एक युवक ने इंस्टाग्राम पर फर्जी नाम से आईडी बनाकर एक छात्रा से दोस्ती की. करीब एक साल तक बातचीत के बाद जब दोनों की मुलाकात हुई. छात्रा को युवक की असली पहचान के बारे में पता चला तो उसने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी. आरोप है, कि इसके बाद युवक ने छात्रा पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया और ऐसा नहीं करने पर उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी.

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से एक फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुआ है. मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपी के सोशल मीडिया संपर्कों तथा अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है. पूरा मामला अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र से सामने आया है.

इंस्टा पर हुई थी दोस्ती

जानकारी के मुताबिक, मथुरा जनपद के एक गांव की रहने वाली एक छात्रा इगलास क्षेत्र में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही है. इसी दौरान करीब एक वर्ष पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती एक युवक से हुई आरोप है कि युवक ने इंस्टाग्राम पर अपनी असली पहचान छिपाकर सोनू चौधरी नाम से आईडी बना रखी थी. इसी फर्जी पहचान के जरिए उसने छात्रा से बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे दोनों के बीच संपर्क बढ़ता गया. शुरुआत में छात्रा को युवक की असली पहचान की जानकारी नहीं थी लेकिन जून महीने में दोनों की अलीगढ़ के एक होटल में मुलाकात हुई. इस दौरान आरोपी ने छात्रा के साथ फोटो भी खिंचवाए.

बताया जा रहा है कि बाद में छात्रा को जानकारी हुई कि जिस व्यक्ति से वह सोनू चौधरी समझकर बात कर रही थी. उसकी असली पहचान मोहम्मद राशिद के रूप में सामने आई. आरोप है कि सच्चाई सामने आने के बाद छात्रा ने उससे बातचीत बंद करने की कोशिश की, लेकिन यहीं से मामला और गंभीर हो गया.

धर्म परिवर्तन और शादी का बनाया दबाव

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने छात्रा पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया. आरोप है कि छात्रा के इनकार करने पर उसे धमकी दी गई कि अगर उसने धर्म परिवर्तन करके शादी नहीं की तो उसके साथ खिंचवाए गए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे. छात्रा ने जब इस पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी तो परिवार में हड़कंप मच गया. परिजनों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस से शिकायत की और 21 अगस्त को कोतवाली इगलास में एफआईआर दर्ज कराई.

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए रणनीति बनाई. पुलिस के मुताबिक छात्रा के जरिए आरोपी को मिलने के बहाने बुलाया गया. आरोपी जब छात्रा से मिलने पहुंचा तो पुलिस टीम ने उसे तोछीगढ़ पुलिया के पास से हिरासत में ले लिया. पुलिस ने आरोपी की पहचान मोहम्मद राशिद के रूप में की है. पुलिस के अनुसार वह मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जनपद के थाना परसौनी क्षेत्र का रहने वाला है. वर्तमान में नई दिल्ली के शाहदरा स्थित दिलशाद गार्डन इलाके में रह रहा था.

फर्जी आधार कार्ड बनवाया

पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से एक फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुआ है. आरोपी ने छात्रा के मूल आधार कार्ड नंबर का इस्तेमाल करते हुए सना खान नाम से फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया था. यही बात इस पूरे मामले को और गंभीर बना देती है आरोप है कि आरोपी सिर्फ सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर छात्रा से संपर्क में नहीं था. बल्कि छात्रा की पहचान से जुड़े दस्तावेज का भी कथित रूप से दुरुपयोग किया गया.

पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि फर्जी आधार कार्ड कैसे तैयार कराया गया. इसमें किस-किस की भूमिका रही और आरोपी ने इसका इस्तेमाल कहां और किस उद्देश्य से किया. विरासत में लिए युवक से पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने एक और अहम जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह सोनू चौधरी नाम से बनाई गई इंस्टाग्राम आईडी के जरिए तीन हिंदू युवतियों से लगातार बातचीत कर रहा था. इनमें इगलास क्षेत्र की पीड़ित छात्रा भी शामिल बताई गई है. अब पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और उससे जुड़े संपर्कों की जांच कर रही है.

शादी करने से इनकार करने पर दी धमकी

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने कितने लोगों से संपर्क किया था और क्या अन्य युवतियों के साथ भी इसी तरह की गतिविधियां की गई थीं. आरोपी छात्रा को प्रभावित करने के लिए मोबाइल फोन और घड़ी जैसे उपहार लेकर भी आया था. आरोप है कि सोशल मीडिया पर दोस्ती से शुरू हुआ यह संपर्क धीरे-धीरे ऐसे मोड़ पर पहुंच गया, जहां छात्रा पर शादी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप सामने आया.

इगलास क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित छात्रा के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है. आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

सोनू निकला राशिद… फर्जी ID बनाकर छात्रा से की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और शादी का बनाने लगा दबाव, आरोपी गिरफ्तार


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button