खबर शहर , रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा: पूर्वांचल-बिहार के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल – INA


रक्षाबंधन पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। आगरा रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए कैंट स्टेशन से होकर गुजरने वाली तीन जोड़ी विशेष (स्पेशल) ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनके संचालन से दिल्ली, झांसी और खजुराहो की यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ-साथ मथुरा, धौलपुर, मुरैना और ग्वालियर के सफर करने वालों को भी सुगम और अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी।