UP News: नोएडा में एक्वा से ब्लू लाइन तक नहीं चलना पड़ेगा पैदल, एयरपोर्ट जैसी मिली सुविधा – INA

Noida Sector 51-52 Metro Skywalk: नोएडा के सेक्टर-51 और 52 मेट्रो स्टेशन के बीच बने स्काईवॉक को आज से शुरू कर दिया जाएगा. इससे नोएडा सेक्टर-51 (एक्वा लाइन मेट्रो) और सेक्टर-52 (ब्लू लाइन मेट्रो) के बीच सफर करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी. नोएडा अथॉरिटी ने इसे शुरू करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसको शुरू करने के निर्देश नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने सीविल विभाग के अधिकारियों को 16 अगस्त को ही दिए गए थे, लेकिन ये आज से शुरू किया जाएगा.

लोगों की सुविधा के लिए इसमें एयरपोर्ट की तरह ट्रेवलेटर भी लगाए गए हैं. इस स्काईवॉक का निर्माण छह माह पहले ही हो जाना चाहिए था, लेकिन इसको बनाने में लगभग तीन का समय लग गया. इस स्काईवॉक का निर्माण कार्य साल 2023 में शुरू किया गया था. स्काईवॉक के सेक्टर-51 स्टेशन की तरफ जोड़े जाने वाली जगह में बदलाव किया गया. इसी के कारण आठ महीने तक स्काईवॉक का काम नहीं हुआ.

यह स्काईवॉक है 460 मीटर लंबा

यह स्काईवॉक 460 मीटर लंबा है और पूरी तरह से एसी युक्त है. जानकारी के अनुसार, इस स्काईवॉक को दिल्ली कीइंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया गया है. यह .5 मीटर प्रति सेकंड की स्पीड से चलेगा. इसमें में 50-50 मीटर पर 10 ट्रैवलेटर लगाए गए हैं. इनमें से 5 ट्रैवलेटर एक तरफ से और दूसरी तरफ चलेंगे. इससे सफर करने वाले यात्री दोनों स्टेशनों के बीच आसानी से आ जा सकेंगे.

अब पैदल नहीं चलना पड़ेगा

इतना ही नहीं यात्रियों को स्टेशन बदलने के लिए नीचे उतरने की भी आवश्यकता नहीं होगी. बता दें अब तक सेक्टर-51 से सेक्टर-52 मेट्रो तक जाने के लिए लोग पैदल या फिर बाहर से रिक्शा और ऑटो लेकर जाते थे. रोजाना आवाजाही करने वाले यात्रियों को इससे परेशानी होती थी. अब रोजाना सफर करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी. उनको धूप में नहीं चलना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: MCD सदन की बैठक में नाव लेकर पहुंचे AAP पार्षद जलभराव-कूड़े पर BJP के खिलाफ प्रदर्शन

नोएडा में एक्वा से ब्लू लाइन तक नहीं चलना पड़ेगा पैदल, एयरपोर्ट जैसी मिली सुविधा


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button