Sport : 'भुवी खुद कप्तान थे…' दिग्गज ने भारत-श्रीलंका मैच में भुवनेश्वर कुमार का सुनाया पुराना किस्सा, जोड़े गिल और सिराज से तार #INA

India vs Sri Lanka 2nd Test : भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है. आज यानी 25 अगस्त (मंगलवार) को इस मैच के तीसरे दिन का खेल खेला जा रहा है. श्रीलंका क्रिकेट टीम पहली पारी में तीसरे दिन के पहले सेशन में अब तक 9.3 ओवर में 3 विकेट पर 35 रन बना चुकी है. आज भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा बॉलिंग कर रहे थे. उस वक्त सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ और विवेक राजदान कमेंट्री कर रहे थे. 

इस दौरान उन्होंने सारांश जैन और मोहम्मद सिराज के बारे में बात करते हुए बड़ा बयान दिया. कैफ और राजदान दोनों बात कर रहे थे कि, क्या गेंदबाजों को कप्तान फील्डिंग लगाकर देता है या फिर गेंदबाज खुद अपनी फील्डिंग सेट करते हैं. इस पर मोहम्मद कैफ ने अपनी कप्तानी में रणजी ट्रॉफी डेब्यू करने वाले भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का उदाहरण देते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.  

मोहम्मद कैफ ने भुवनेश्वर कुमार पर दिया बयान 

मोहम्मद कैफ ने कहा कि, ‘भुवनेश्वर कुमार जब रणजी ट्रॉफी खेलने आए तो वो 15 साल के थे. उन्होंने जब रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया, तो मैं उनको फील्डिंग लगाकर दी. इसके बाद एक साल बाद जब भुवी खेलने आए तो उन्होंने खुद ही फील्डिंग लगाई. वो खुद कप्तान थे. मुझे इससे खुशी हुई कि वो फील्डिंग लगाना खुद शुरू कर दिया और बतारो उत्तर प्रदेश टीम का कप्तान मेरा भार कम हो गया. मैं खुश था कि वो अपनी बॉलिंग पर खुद कप्तानी करने लग गया था’.

कैफ ने आगे कहा कि, ‘भुवी ने ईडन गार्डन्स पर वेस्ट बंगाल के खिलाफ अपना रणजी डेब्यू किया था. इसके बाद आज तक वो 20 साल तक खेल रहे हैं. इससे साफ पता चलता है कि, जब गेंदबाज नए आते हैं. तो कप्तान उनकी फील्डिंग लगाकर देता है. लेकिन जब वो एक साल या उससे ज्यादा खेल लेते हैं और पुराने हो जाते हैं तो वो अपनी फील्डिंग खुद लगाते हैं. ऐसा ही आईपीएल में बुमराह के साथ होता है. उन्हें पता है. उन्हें स्लोअर बॉल और कटर डालनी है. ऐसे में उन्हें क्या फील्ड रखनी है’.

शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज से जोड़े तार

इस बयान के साथ कैफ और राजदान इस बात की और फैंस का ध्यान खींचा की टीम इंडिया में फील्डिंग करते समय क्या कप्तान शुभमन गिल गेंदबाजों को फील्ड सेट करके देते हैं या फिर गेंदबाज खुद अपनी बॉलिंग पर फील्डिंग लेते हैं. इससे साफ पता चलता है कि, जब गेंदबाज अपनी द्वारा लगाई फील्डिंग के अनुसार बॉल नहीं करता है और फील्ड ऑफ साइड में लगाकर लेग साइड में चौके-छक्के खाता है तो, कप्तान गिल अक्सर फील्ड बदल देते हैं. 

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 138 ओवर में 9 विकेट खोकर 503 रन बनाए. भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने शतक लगाया. जुरले ने दूसरे दिन 177 बॉल में 9 चौके और 2 छक्कों के साथ 115 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं पडिक्क्ल ने 193 बॉल में 12 चौकों के साथ 117 रन बनाए.

ये भी पढ़ें : IND VS SL: क्या बारिश बिगाड़ेगी तीसरे दिन का भी खेल? जानिए कैसा रहने वाला है आज कोलंबो का मौसम

'भुवी खुद कप्तान थे…' दिग्गज ने भारत-श्रीलंका मैच में भुवनेश्वर कुमार का सुनाया पुराना किस्सा, जोड़े गिल और सिराज से तार





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button