यूपी – यूपी चुनाव से पहले लगेगा बड़ा झटका!: रालोद में बड़ी टूट की आहट, इस बात से नाराज बड़े नेता छोड़ सकते हैं साथ – INA

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सहारनपुर जिले की राजनीति में दल बदल की चर्चाएं लगातार तेज हो रही हैं। तीन सितंबर को रालोद मुखिया जयंत चौधरी रामपुर मनिहारान में जनसभा करेंगे। इससे पहले रालोद में बड़ी टूट की आहट सुनाई देने लगी है। 


पार्टी के एक बड़े पदाधिकारी जल्द ही किसी दूसरे राजनीतिक दल का दामन थाम सकते हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी में लगातार उपेक्षा और सम्मान न मिलने से पदाधिकारी नाराज चल रहे हैं। रालोद के लिए यह बड़ा झटका हो सकता है।

राजनीतिक दिग्गजों की मानें तो इन पदाधिकारी को पिछले कुछ समय से पार्टी के कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों में भी महत्व नहीं मिल रहा है। पदाधिकारी दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं के संपर्क में बने हुए हैं। हालांकि अभी तक उनके संभावित नए दल को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button