UP News: लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिले छात्र, प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान – INA

लखनऊ में आज (मंगलवार, 25 अगस्त) UPSSSC के अभ्यर्थियों ने वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान डिप्टी सीएम आवास से बाहर निकले और उन्होंने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों से बातचीत कर उनकी मांगे सुनी. उन्होंने कमीशन के चेयरमैन से बात की है और छात्रों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का आदेश दिया. इसके बाद अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन खत्म किया.
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्ती की तैयारी कर रहे UPSSSC अभ्यर्थियों ने को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास के बाहर प्रदर्शन किया. बारिश के दौरान भी भारी संख्या में छात्र आवास के बाहर डटे रहे. प्रदर्शन को देखते हुए ब्रजेश पाठक के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई और मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया.
उप मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान में लिया और जल्द निर्णय का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के चेयरमैन से इस मुद्दे पर बात की है और अभ्यर्थियों की समस्याओं को सुनकर जल्द से जल्द समाधान करने के लिए कहा है. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि भर्ती के विज्ञापनों के लिए उपलब्ध रिक्तियों को जल्द जारी किया जाए.
वेटिंग लिस्ट में सुधार की मांग
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा ‘आज, अलग-अलग विभागों में कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं की तैयारी कर रहे UPSSSC के उम्मीदवार मुझसे मिले. उन्होंने वेटिंग लिस्ट में सुधार की मांग की, क्योंकि कई उम्मीदवार एक ही या अलग-अलग पदों के लिए कई बार चुने जाते हैं, जिससे ओवरलैपिंग की समस्या होती है’.
समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
उन्होंने आगे कहा ‘हमने कमीशन के चेयरमैन से बात की है और कहा है कि उनकी चिंताओं को सुना जाए और जल्द से जल्द उनका समाधान किया जाए. भर्ती के लिए वैकेंसी के विज्ञापन भी जल्द से जल्द जारी किए जाने चाहिए’. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर हाल में युवाओं और छात्रों के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि हमने आज कमीशन के सामने भी उनकी चिंताएं रखी हैं. उम्मीद है कि सरकार और कमीशन के बीच तालमेल बिठाकर हम जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान कर लेंगे.
लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिले छात्र, प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,