UP News: बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया, फिर चाकू से गोदकर मारा…नोएडा में असद ने की 14 साल के आयुष की हत्या – INA

Noida News: नोएडा के थाना 24 क्षेत्र के चौड़ा गांव में 14 वर्षीय आयुष शुक्ला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि असद नाम के युवक ने जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने आयुष को घर से बाहर बुलाया और बाद में चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने उसकी तलाश के लिए कई टीमें गठित की हैं.

परिजनों के मुताबिक, घटना से पहले असद आयुष के घर पहुंचा था. आयुष की मां योगमाया शुक्ला का कहना है कि असद ने उनसे कहा था, आंटी खाना बनाकर रखना, दो मिनट में आयुष के साथ वापस आता हूं. इसके बाद वह आयुष को अपने साथ लेकर घर से निकल गया. परिवार को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर बाद उनका बेटा जिंदगी और मौत के बीच पहुंच जाएगा.

असद ने आयुष पर चाकू से किया हमला

आरोप है कि घर से बाहर ले जाने के बाद असद ने आयुष पर चाकू से कई वार किए. हमले में आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आयुष की मौत की खबर जैसे ही परिवार को मिली, घर में कोहराम मच गया. मां का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों का दावा है कि वारदात के बाद असद ने अपने कुछ दोस्तों के सामने आयुष की हत्या करने की बात कही थी. इसी जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह क्या थी और वारदात के पीछे कोई पुराना विवाद था या अन्य कारण, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

जानकारी जुटाने में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगाई हैं. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है. यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हत्या में आरोपी के साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है. परिजन आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में हत्या की वजह और घटनाक्रम की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी.

बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया, फिर चाकू से गोदकर मारा…नोएडा में असद ने की 14 साल के आयुष की हत्या


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button