खबर शहर , Agra News: स्टेट एथलेटिक्स में बाह की अंबिका ने जीता रजत पदक – INA

बाह। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 23 से 25 अगस्त तक आयोजित हुई यूपी स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बाह के जरार की अंबिका वर्मा ने रजत पदक जीता है। उसने प्रदेश भर की एथलीटों के बीच 1000 मीटर की दौड़ में यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले आगरा, ग्वालियर, धौलपुर, दिल्ली में अपनी धाक जमा चुकी है। उड़न परी पीटी ऊषा का सानिध्य पाने वाली अंबिका वर्मा की उपलब्धि पर जरार में पिता राजपाल वर्मा के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। बधाई देने वालों में घनश्याम भारतीय, अमित ओझा, किताब सिंह वर्मा, सुखदेव वर्मा, उदित राजपूत, राजा राजपूत, मनीष राजपूत आदि रहे।



Credit By Amar Ujala

Back to top button