यूपी – Weather Update: रिमझिम बारिश से गर्मी से मिली राहत, दो दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम – INA

झारखंड में बने निम्न दबाव के असर से कानपुर परिक्षेत्र में मंगलवार को दिन भर रिमझिम बारिश होती रही। घने बादल छाए रहने की वजह से धूप नहीं निकली। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि की मौसम वेधशाला में सन शाइन ऑवर शून्य रिकॉर्ड किए गए। निम्न दबाव वाले क्षेत्र नमी आने की वजह से दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। रिमझिम के साथ तेज और मध्यम बारिश की भी संभावना है।




बादलों की शृंखला इस समय देहरादून से पलामू तक जा रही है। यह वाराणसी समेत प्रदेश के कई जिलों से गुजर रही है। इससे लगातार नमी बनी हुई है। झारखंड के निम्न दबाव का क्षेत्र इसके प्रभाव को बढ़ा रहा है। इस नमी 90 प्रतिशत से अधिक बनी हुई।


Credit By Amar Ujala

Back to top button