Sport : 'मैदान के बाहर खिलाड़ियों की बेवकूफियों से बेहद गुस्से में हूं…, नाइटक्लब विवाद के बाद भड़के इंग्लैंड के कप्तान जो रूट #INA

Joe Root: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने पहली बार मीडिया के सामने तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स के नाइटक्लब विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. जो रूट ने कहा कि वह इससे काफी निराश हैं और गुस्से में भी हैं. बता दें कि 22 अगस्त की रात कार्स डर्बी शहर के एक नाइटक्लब के बाहर पुलिस की हथकड़ी में नजर आए थे. उन्हें गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद से इस घटना को लेकर जांच चल रही है. जो रूट ने अभी हाल ही में फिर से इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली है. उन्होंने साफ कहा कि मैदान के बाहर खिलाड़ियों की बेवकूफी भरी हरकतों से वह काफी निराश हैं. उन्होंने कहा कि इससे खेल पर काफी असर पड़ रहा है. नाइट क्लब विवाद के बाद कार्स को 27 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से इंग्लैंड के स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है.

जो रूट ने ब्रायडन कार्स के नाइटक्लब विवाद पर जताई निराशा 

जो रूट ने मीडिया से बात करते हुए ब्रायडन कार्स के नाइटक्लब विवाद पर कहा, अगर मैं पूरी ईमानदारी से कहूं, तो मैं वास्तव में बेहद निराश और गुस्से में हूं. मुझे इस बात से बहुत निराशा हो रही है कि पिछले हफ्ते के प्रदर्शन के बाद, हम यहां बैठे हैं और एक ऐसी चीज के बारे में बात कर रहे हैं जिसका खेल से कोई लेना-देना ही नहीं है.

खिलाड़ियों की लगातार बेवकूफाना गलतियां खेल को कर रहा प्रभावित – जो रूट

जो रूट ने आगे कहा, “मैंने ब्रायडन से बात की है, और जब मुझे पहली बार इस बारे में पता चला तो एक इंसान के तौर पर वह मेरी सबसे बड़ी चिंता थे. मुझे नहीं लगता कि मैं कोई गलत बात कह रहा हूं अगर मैं यह कहूं कि वे बहुत परेशान हैं, बहुत क्षमाप्रार्थी (माफी मांग रहे) हैं और अपनी हरकतों को अच्छी तरह समझते हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि जब उन्हें मौका मिलेगा, तो वह खुद भी यही बात कहेंगे. लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह सिर्फ कोई एक अकेली घटना है, बल्कि असल बात यह है कि हम खेल से दूर लगातार बेवकूफाना गलतियां कर रहे हैं और यह मैदान पर हमारे प्रदर्शन और काम से हमारा ध्यान भटका रहा है.” 

नाइटक्लब विवाद में फंस चुके हैं स्टोक्स और एटकिंसन 

इंग्लैंड का शराब और देर रात की पार्टियों से जुड़े विवादों से पुराना नाता रहा है. वहीं हाल की बात करें, तो दो महीने पहले जून में भी ऐसा ही एक विवाद हुआ था. न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में पहला टेस्ट जीतने के बाद तत्कालीन कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन नाइटक्लब में देर रात पार्टी करने पहुंचे थे. इसी दौरान इंग्लैंड के सुरक्षाकर्मियों के एक सदस्य से जुड़ी कथित मारपीट की घटना सामने आई थी. स्टोक्स और एटकिंसन को जांच के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था. हालांकि, बाद की जांच में पाया गया था कि स्टोक्स और एटकिंसन ने किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया था. अब ब्रायडन को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर किया गया है. 

यह भी पढ़ें:  Explainer: फॉलोऑन का धर्मसंकट, जीत का शॉर्टकट या गेंदबाजों के लिए आफत? जानें इसकी इंसाइड स्टोरी

'मैदान के बाहर खिलाड़ियों की बेवकूफियों से बेहद गुस्से में हूं…, नाइटक्लब विवाद के बाद भड़के इंग्लैंड के कप्तान जो रूट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button