Sport : भारत के कब्जे में कोलंबो टेस्ट! सोनल भी नहीं बचा पाए श्रीलंका की लाज, शतक के बाद भी फॉलोऑन खेलने पर मजबूर मेजबान #INA

IND VS SL: भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा कोलंबो टेस्ट मैच रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. जहां, टीम इंडिया ने 503 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी. वहीं, श्रीलंका की टीम पहली पारी में 290 रनों के स्कोर पर ही ढ़ेर हो गई है और टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 213 रनों की बढ़त मिल गई. नतीजन, भारतीय टीम ने मेजबानों को कोलंबो टेस्ट में फॉलो-ऑन खेलने के लिए आमंत्रित किया है. श्रीलंका की ओर से सोनल दिनुषा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया, लेकिन वह अपनी टीम को फॉलोऑन खेलने से नहीं बचा पाए. अब ये कहना गलत नहीं होगा कि कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है.
भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने के लिए किया आमंत्रित
Sri Lanka all-out for 290 in the 1st innings!
3⃣ wickets each for Prasidh Krishna & Manav Suthar
2⃣ wickets for Saransh Jain
1⃣ wicket each for Mohammed Siraj & Ravindra Jadeja#TeamIndia have enforced the follow-on!Scorecard ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#SLvIND pic.twitter.com/6e0sgqR8j5
— BCCI (@BCCI) August 26, 2026
कोलंबो टेस्ट मैच का हर दिन एक नई कहानी बयां कर रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहली पारी में 503 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. फिर, श्रीलंकाई टीम सोनल दिनुषा के शतक और पासिंदु सूरियबन्दर की 80 रनों की पारी की के बावजूद 290 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. नतीजन, टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 213 रनों की बढ़त मिल गई. इसके बाद टीम इंडिया ने मेजबानों को उन्हीं के घर पर फॉलोऑन खेलने के लिए बुला लिया है.
सोनल दिनुषा ने शतक लगाकर जगाई थी उम्मीद
भारत के साथ खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम की ओर से सोनल दिनुशा ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की और शतक ठोक दिया. नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने आए सोनल ने 162 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के लगाए. श्रीलंकाई टीम पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन सोनल के बल्ले से आए शतक ने टीम को उम्मीद दी थी, लेकिन ये उम्मीद ज्यादा देर टिक नहीं पाई, क्योंकि टीम इंडिया ने श्रीलंका को 290 के स्कोर पर समेटा और फॉलोऑन खेलने के लिए बुलाया.
Maiden Test wicket for Saransh Jain! 🙌
A fine catch by Dhruv Jurel 👏👏
Sri Lanka lose their 9th wicket
Updates ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/OO9Y7xA9Ji
— BCCI (@BCCI) August 26, 2026
आज बारिश की है प्रिडिक्शन
कोलंबो टेस्ट मैच के चौथे दिन की शुरुआत भारत के लिहाज से काफी अच्छी रही है. टीम इंडिया ने शुरुआत में ही 2 विकेट झटके और मेजबान टीम को 290 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया. फिर श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने के लिए बुलाया. इस मैच में अब भारतीय गेंदबाज विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाकर उन्हें ऑलआउट करना चाहेगी.
दरअसल, आज यानि खेल के चौथे दिन भी बारिश की काफी अधिक संभावना है, जो कभी भी आकर मैच में बाधा डाल सकती है. एक्यूवेदर के अनुसार, आज भी कोलंबो में बारिश की 97% संभावना है. जी हां, आज सुबह जहां 97% बारिश की संभावना जताई जा रही है, तो वहीं ये संभावना रात में कम हो रही है और 67% है. चूंकि, मुकाबला सुबह 9.45 पर शुरू होना है, तो ऐसे में आज के दिन के खेल पर भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है. वहीं, आज के दिन कोलंबो में तापमान 29 डिग्री से 27 डिग्री तक रहने वाला है. हवा 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 83% तक रहने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: क्रिकेट का सबसे ऐतिहासिक फॉलोऑन, जब भारत ने चटाई थी ऑस्ट्रेलिया को धूल, हर कोई रह गया था हैरान
भारत के कब्जे में कोलंबो टेस्ट! सोनल भी नहीं बचा पाए श्रीलंका की लाज, शतक के बाद भी फॉलोऑन खेलने पर मजबूर मेजबान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,