Sport : 'हम एकतरफा मैच खेले…' भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर हरमनप्रीत कौर का बयान वायरल, जानिए एशिया कप से पहले क्या कहा? #INA

Asia Cup 2026 : महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत 28 अगस्त से होने जा रही है. इस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम भी हिस्सा लेने वाली है, जो ट्रॉफी उठाने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में इतिहास रचा था. अब हरमन एक बार फिर से अपनी टीम के साथ भारत को एक और ट्रॉफी दिलाना चाहेंगी. एशिया कप में भारत की टक्कर पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे एशिया की बड़ी टीमों के साथ होने वाली है. उससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने यूएई में होने वाले एशिया कप से पहले बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपनी तैयारियों के बारे में बताया है.
एशिया कप से पहले हरमन प्रीत का बड़ा बयान
इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सोनी स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि, ‘हम पिछले 4-5 साल अच्छे रहे हैं और हमने अच्छा क्रिकेट खेला है. क्रिकेट में दबदबा बनाया है. हमने बड़ी टीमों को हराया है और सीरीज भी जीती हैं. बेशक, हम जीतने की उम्मीद करते हैं. हमारी टीम बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रही है. अब, हम लॉर्ड्स में जीत के बाद आ रहे हैं और लगातार कई गेम भी जीते हैं. इसलिए टीम पहले ही सफलता का स्वाद चख चुकी है और और भी ज्यादा की भूखी होगी’.
𝐍𝐞𝐢𝐭𝐡𝐞𝐫 𝐠𝐞𝐧𝐭𝐥𝐞, 𝐧𝐨𝐫 𝐚 𝐠𝐞𝐧𝐭𝐥𝐞𝐦𝐚𝐧’𝐬 𝐠𝐚𝐦𝐞! 💥
Harmanpreet Kaur and Team India begin their quest for Asian supremacy this Sunday! 🏆
Catch India vs Thailand in the DP World Women’s Asia Cup 2026, on 30th August at 7:30 PM, LIVE on Sony Sports Network… pic.twitter.com/U3pbv7VSJu
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 26, 2026
हरमनप्रीत ने आगे कहा कि, ‘टीम में हर कोई मैच जीतने के बारे में बात करता है. टूर्नामेंट कैसे जीते जाएं. इसलिए जब आपके पास इस तरह का कल्चर होता है, तो आप हमेशा मोटिवेटेड महसूस करते हैं और आप सच में किसी भी टूर्नामेंट के लिए तैयार रहते हैं. तो यह टूर्नामेंट (एशिया कप) बहुत जरूरी है और हम एक टीम के तौर पर खेलेंगे और एक बार फिर अपने देश को गर्व महसूस कराएंगे’.
भारत-पाकिस्तान मैच में क्या बोलीं हरमन
हरमन ने भारत की पाकिस्तान से चिर-प्रतिद्वंद्वी पर कहा कि, ‘इसमें कोई शक नहीं कि यह एक हाई-प्रेशर वाला गेम है और एक खिलाड़ी के तौर पर आपको कई चीजों से निपटना होता है. हम इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते रहते हैं लेकिन भारत बनाम पाकिस्तान मैच में जितना प्रेशर होता है, उतना प्रेशर आपको कहीं और महसूस नहीं होता है’.
2️⃣ DAYS TO GO! 💥
𝘏𝘰 𝘑𝘢𝘰 𝘛𝘢𝘪𝘺𝘢𝘢𝘳 𝘛𝘦𝘢𝘮 𝘐𝘯𝘥𝘪𝘢 𝘬𝘪 𝘴𝘩𝘦𝘳𝘯𝘪𝘺𝘢𝘢𝘯 𝘥𝘢𝘩𝘢𝘢𝘥𝘯𝘦 𝘢𝘢 𝘳𝘢𝘩𝘪 𝘩𝘢𝘪𝘯! 🦁
Watch #DPWorldWomensAsiaCup2026 from 28th August, 8 PM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork… pic.twitter.com/5MmqOdQL4E
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 26, 2026
उन्होंने अंत में कहा कि, ‘यह एक ऐसा पल होता है जब आपको अपना मेडल मिलता है और मुझे लगता है कि जब बात मेडल की होती है, तो मोटिवेशन और भी बढ़ जाता है. हम दिन-रात सोचते रहते हैं कि मेडल जीतने के बाद हमें कैसा लगेगा और हम कैसे सेलिब्रेट करेंगे. पिछली बार हमने बहुत जबरदस्त क्रिकेट और एकतरफा मैच खेले थे, इसलिए हमसे फिर से वैसा ही क्रिकेट खेलने की उम्मीदें होंगी. मुझे यकीन है कि देश क्रिकेट से आने वाले उस एक गोल्ड मेडल का इंतज़ार कर रहा है’.
एशिया कप 2026 के लिए भारत स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीप), जी कमलिनी (विकेटकीप), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतीका रावल.
ये भी पढ़ें : Explainer: अनाया बांगर किस पॉलिसी के तहत ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगी महिला क्रिकेट? जानिए भारत में क्यों नहीं मिला उन्हें मौका
'हम एकतरफा मैच खेले…' भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर हरमनप्रीत कौर का बयान वायरल, जानिए एशिया कप से पहले क्या कहा?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,