Sport : बस खत्म होने वाला है इंतजार! सितंबर की इस तारीख से फिर एक्शन में दिखेंगे रोहित-विराट, नोट कर लीजिए डेट और टाइम #INA

Rohit Sharma Virat Kohli: क्रिकेट फैंस का इंतजार बस खत्म होने को है, क्योंकि वक्त बीतने के साथ ही विराट कोहली और रोहित शर्मा के मैदान पर उतरने की तारीख भी नजदीक आ रही है. जी हां, जल्द ही आपको विराट और रोहित की जोड़ी मैदान पर नजर आने वाली है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि रो-को की जोड़ी अगली बार कब, और किस टीम के खिलाफ एक्शन में दिखेंगे.

कब और किस टीम के खिलाफ खेलेंगे विराट-रोहित?

भारतीय क्रिकेट टीम अगली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के साथ खेलने वाली है. जी हां, 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए कैरेबियाई टीम भारत दौरे पर आने वाली है. ये सीरीज 27 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को होगा. ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली 27 सितंबर को टीम इंडिया के लिए मैदान पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं. 

इस सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. इसके बाद अगला मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी में होगा. इस सीरीज का अंतिम मुकाबला 3 अक्टूबर को पंजाब के मोहाली में होगा. सीरीज के तीनों मुकाबले 2:00 बजे शुरू होंगे.

पिछली टेस्ट सीरीज में कैसा था विराट-रोहित का प्रदर्शन?

रोहित शर्मा और विराट कोहली पिछली बार इंग्लैंड दौरे पर खेलते दिखे थे. इंग्लैंड में खेले गए 3 मैचों की 3 पारियों में विराट कोहली ने 144 रन बनाए. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 74 रन रहा है. उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 13 चौके और 3 छक्के आए हैं. वहीं, रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में 3 मैचों की 3 पारियों में 175 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक लगाया है, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 138 है. उनके बल्ले से 19 चौके और 6 छक्के निकले हैं.

कब होगा टीम का ऐलान?

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए अभी टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है. मगर, उम्मीद है कि सितंबर के पहले सप्ताह में इसके लिए टीम का ऐलान हो सकता है. हालांकि, इस बात में कोई शक नहीं है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बनेंगे. आपको बता दें, वेस्टइंडीज के साथ खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी अहम होने वाली है. इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा पर सभी की नजरें टिकी होंगी, क्योंकि ये दोनों ही खिलाड़ी सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हैं. ऐसे में उनके पास मेगा इवेंट से पहले अधिक मैच नहीं होंगे. 

नोट कर लीजिए शेड्यूल

मैचतारीखमुकाबलास्थानसमय (IST)
पहला वनडे27 सितंबर 2026भारत VS वेस्टइंडीजतिरुवनंतपुरमदोपहर 2:00 बजे
दूसरा वनडे30 सितंबर 2026भारत VS वेस्टइंडीजगुवाहाटीदोपहर 2:00 बजे
तीसरा वनडे3 अक्टूबर 2026भारत VS वेस्टइंडीजमोहाली (पंजाब)दोपहर 2:00 बजे

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल को सजा क्यों दिलवाना चाहते हैं संजय मांजरेकर? वायरल पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान

बस खत्म होने वाला है इंतजार! सितंबर की इस तारीख से फिर एक्शन में दिखेंगे रोहित-विराट, नोट कर लीजिए डेट और टाइम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button