खबर शहर , रक्षाबंधन: बड़े भाई दाऊजी महाराज को राखी भेंट करने पहुंचीं उमा भारती, मंदिर में भाव-विभोर होकर मांगी मनौती – INA

रक्षाबंधन पर्व पर मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बलदेव में श्री दाऊजी महाराज मंदिर पहुंचकर अपने आराध्य व बड़े भाई मानते हुए श्री दाऊजी महाराज के दर्शन किए। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्री दाऊजी महाराज को राखी भेंट कर मनौती मांगी।

उमा भारती का श्री दाऊजी महाराज से विशेष आत्मीय व भावनात्मक जुड़ाव है। वह श्री दाऊजी महाराज को अपना बड़ा भाई मानती हैं, प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन व भैयादूज पर मंदिर पहुंचकर बड़े भाई के रूप में पूजा-अर्चना एवं दर्शन करती हैं। इसी परंपरा को निभाते हुए वह रक्षाबंधन पर श्री दाऊजी मंदिर पहुंचीं, श्रद्धा के साथ श्री दाऊजी महाराज को राखी अर्पित कर बहन के रूप में उनका आशीर्वाद लिया।

मंदिर परिसर में उमा भारती काफी देर तक भाव-विभोर होकर बैठीं, ध्यान करते हुए पूजा-अर्चना में लीन रहीं। उनके चेहरे पर श्री दाऊजी महाराज के प्रति गहरी श्रद्धा व आत्मीयता दिखाई दी। धार्मिक आस्था से जुड़े भावुक क्षण ने मंदिर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस दौरान बैकुंठ नाथ पांडेय ने उनको श्री दाऊजी महाराज की विशेष जानकारी दी। इस दौरान बैकुंठ नाथ पांडेय, मुरारी लाल पांडेय, गोपाल पांडेय, योगेश पांडेय, विष्णु पांडेय महंत, मनोज पांडेय, जीतू पांडेय, ब्रजवासी पांडेय, जतिन पांडेय, मनी पांडेय, माधव, हेमंत पांडेय आदि मौजूद रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button