यूपी – यूपीएसएसएससी: वैज्ञानिक और लैब असिस्टेंट के नतीजे जारी, मेंस के लिए कितने अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट? देखें कटऑफ अंक – INA

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वैज्ञानिक सहायक और लैब असिस्टेंट के 208 पदों पर भर्ती के लिए PET 2025 के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने अलग-अलग श्रेणियों के कटऑफ अंक और मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की संख्या भी जारी की है।

PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर कुल 6,226 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। ये उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। भर्ती के तहत पदों पर नियुक्ति विधि विज्ञान प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के नियंत्रणाधीन विभिन्न संवर्गों में की जाएगी।

श्रेणीवार कितना गया कटऑफ?

आयोग ने अलग-अलग श्रेणियों के लिए कटऑफ अंक जारी किए हैं। अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग का कटऑफ 74.08 अंक रहा। एससी वर्ग के लिए 69.63 अंक और एसटी वर्ग के लिए 50.07 अंक कटऑफ रहा।

इसके अलावा क्षैतिज आरक्षण की कुछ श्रेणियों के लिए भी अलग-अलग कटऑफ तय किया गया है। इनमें महिला, दिव्यांगजन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित, भूतपूर्व सैनिक और उत्कृष्ट खिलाड़ी जैसी श्रेणियां शामिल हैं।


















































श्रेणीकटऑफ अंक
अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस74.08
अनुसूचित जाति (SC)69.63
अनुसूचित जनजाति (ST)50.07
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित62.62
दिव्यांगजन (O.L.)50.10
दिव्यांगजन (Dw.)29.20
दिव्यांगजन (A.A.V.)7.00
सैन्य दिव्यांगित/भूतपूर्व सैनिक46.57
महिला72.22
उत्कृष्ट खिलाड़ी59.23


Credit By Amar Ujala

Back to top button