FMGE परीक्षा में धांधली का आरोप:भूख हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों के समर्थन में उतरी AAP; केजरीवाल बोले- यह भारत के भविष्य की लड़ाई- INA NEWS

देश में डॉक्टरों की भारी कमी के बीच नई दिल्ली के गौतम नगर स्थित महाराजा रणजीत सिंह पार्क में नेशनल बोर्ड ऑफ एग्ज़ामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज के खिलाफ हजारों MBBS डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स एग्जामिनेशन में सुधार और पारदर्शिता की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में डॉक्टर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। भूख हड़ताल का 8वें दिन पर भड़के केजरीवाल आंदोलन के 8वें दिन डॉक्टर जसवंत यादव, डॉक्टर देवी मीणा, डॉक्टर शाहीन, डॉक्टर आर्यन यादव, डॉक्टर आशीष और डॉक्टर अजम भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं।
केजरीवाल ने कहा कि यह सिर्फ एक विरोध प्रदर्शन नहीं है, बल्कि देश में डॉक्टरों की गरिमा, पारदर्शिता और उनके भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की मांगें पूरी तरह जायज हैं और आम आदमी पार्टी इस न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। पुलिस और MCD के जरिए प्रदर्शन दबाने की कोशिश अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के दबाव में दिल्ली पुलिस और एमसीडी शांतिपूर्ण प्रदर्शन में बाधाएं पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि संविधान में हर नागरिक को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार मिला हुआ है। AAP नेता और पूर्व विधायक सोमनाथ भारती लगातार धरना स्थल पर डॉक्टरों के संपर्क में हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button